Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ करने गया था पार्टी

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 10:51 PM (IST)

    नोएडा के सेक्टर-94 में एमिटी विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र हर्षित भट्ट की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सेक्टर-94 में सुपरनोवा इमारत के पीछे हुई घटना, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला

    2. छात्र के पिता भारतीय सेना में तैनात, सूचना के बाद इंदिरापुरम की शिप्रा रिवेरा में छाया मातम

    3. घटनास्थल के पास शराब की बोतल और बीयर की केन एवं अन्य सामान मिला

    जागरण संवादददाता, नोएडा। सेक्टर-94 में सुपरनोवा के पीछे बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में बुधवार शाम करीब चार बजे तैराकी के शौकीन एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। परीक्षा के बाद चार छात्र शराब पार्टी करने गए थे। एमिटी विश्वविद्यालय का छात्र तभी पानी में डूबने लगा।

    गड्ढे में नहाते समय तीनों अन्य दोस्तों ने छात्र को गहराई में डूबते देखकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना मिलते ही तत्काल सेक्टर- 126 थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्र को बाहर निकालकर बिना देरी किए अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    एमिटी विश्वविद्यालय का था छात्र

    इंदिरापुरम की शिप्रा रिवेरा सोसायटी का हर्षित भट्ट (23) सेक्टर-125 में एमिटी विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन का छात्र था। पिता ललित चंद्रभट्ट भारतीय सेना में हैं। बुधवार को उसकी छठे सेमेस्टर की परीक्षा थी।

    Noida news (33)

    बाइक से सुपरनोवा इमारत के पीछे पहुंचे थे चार दोस्त

    दोपहर ढाई बजे पेपर अच्छा होने पर हर्षित ने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने की बात कही। चारों दो बाइक से सुपरनोवा इमारत के पीछे पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचे। इससे पहले चारों ने दिल्ली से शराब की बोतल और अन्य सामान खरीदा। पार्टी के बाद चारों दोस्तों ने गड्ढे में भरे पानी में नहाने उतर गए हर्षित सबसे पहले पानी में उतरा।

    खबरें और भी

    उसे देखकर तीन अन्य दोस्त भी पानी में उतर गए। हर्षित के ज्यादा आगे जाने पर वह दलदल में फंसकर डूबने लगा। साथी भी बचाने लिए आगे बढ़े, लेकिन सफल नहीं हुए। एक छात्र ने बाहर निकलकर फोन से पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-126 पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम बिना देरी किए स्थानीय गोताखोर के साथ पहुंच गई।

    गोताखोरों ने उसे दलदल से बाहर निकाला और बाकी साथियों का भी रेस्क्यू किया। नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच कर हर्षित को मृत घोषित कर दिया। स्वजन को सूचना मिलने पर मां और अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्वजन ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।

    तैराकी भी जानता था हर्षित

    स्वजनों ने बताया कि हर्षित तैराकी भी कर लेता था। उसने कहीं से प्रशिक्षण तो नहीं लिया, लेकिन सोसायटी और अन्य स्थानों पर स्विमिंग पुल में तैराकी करता था। पिता लद्दाख में तैनात हैं। बेटे की दर्दनाक मौत की सूचना से शिप्रा रिवेरा सोसायटी में स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और मौसी व अन्य स्वजन देर रात तक जिला अस्पताल में रहे। गड्ढे के पास से शराब की बोतलें, बैग, बीयर की केन और अन्य सामान मिला है।

    पेपर अच्छे होने पर बनाई पार्टी की योजना

    छात्रों ने बताया कि वह सभी बुधवार की परीक्षा को कठिन मान रहे थे, लेकिन जब पेपर आसान आया तो सभी ने अच्छा अटेम्पट किया। काफी खुशी हुई। पार्टी के बाद चारों नहाने के लिए पानी में उतर गए। हर्षित गहरे पानी के अंदर दलदल में फंस गया।

    गोताखोरों ने भी बताया कि गड्ढे के किनारे कम गहराई थी। आगे जाने पर फिसलन ज्यादा होने के साथ गहराई भी अधिक थी। वहां दलदल होने से एक बार में उसमें फंसने पर बाहर निकलना मुश्किल है।

    दो कर्मचारियों ने युवक को निकाला बाहर, वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर एक दो कर्मचारियों का एक मिनट का वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें एक कर्मचारी ने दावा किया तो सूचना मिलने पर वो भागते हुए गड्ढे के पास पहुंचा और डूबते हुए युवक को पैर पकड़कर बाहर की ओर खींचकर निकाला।

    यह भी पढ़ें- सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत से जागा नोएडा प्राधिकरण, सर्विलांस सिक्योरिटी सिस्टम से लैस होगा सेक्टर-150

    यह भी पढ़ें- युवराज मेहता की मौत के बाद भी लापरवाही बरकरार, नोएडा में मौत के गड्ढे तैयार; बिल्डर-प्राधिकरण दोनों चुप

    यह भी पढ़ें- नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत के बाद भी नहीं सुधरे हालात, खुले नाले बने मौत का कुआं

    छात्र के डूबने की सूचना मिली थी। गोताखोर की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में आया कि चारों छात्र परीक्षा खत्म होने के बाद पार्टी करने आए थे। सभी पहलुओं पर जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    -

    साद मियां खान, नोएडा जोन के डीसीपी