बल्लभगढ़ में पुलिस की नाक के नीचे तीन घरों में एक साथ चोरी, लाखों का सामान गायब; एक गिरफ्तार
बल्लभगढ़ में पुलिस की गश्त के दावों के बावजूद चोरों ने एक रात में तीन घरों में सेंध लगाई, जिसमें लाखों का सामान चोरी हो गया। एक चोर दीपक को नशे की हाल ...और पढ़ें
-1778447410746_m.webp)
फरीदाबाद में एक रात तीन घरों में चोरी।
HighLights
बल्लभगढ़ में चोरों ने एक रात में तीन घर लूटे।
पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर दो चोरी की वारदातें हुईं।
नशेड़ी चोर दीपक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। दिन-रात गश्त करने व मुस्तैद रहने के पुलिस के दावे फेल साबित हो रहे हैं। चोरों ने बीती रात को एक साथ तीन घरों में सेंध लगाई। पुलिस सोती रही। चोरी की दो वारदात सेक्टर-तीन पुलिस चौकी से महज 100 मीटर के फासले पर हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सेक्टर-तीन पुलिस चौकी ने एक चोर को पकड़ लिया है।
उधर, सेक्टर-तीन में हुई चोरी की वारदात में पुलिस पर लापरवाही व चोर को छोड़ने का आरोप लगाकर कई लोगों ने चौकी के गेट पर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-तीन 36 गज में रहने वाला मनोज रात्रि ड्यूटी पर गया था। घर में उसकी पत्नी व बच्चे थे।
युवक नशे की हालत में घर में जा घुसा
रात को तीन बजे के आसपास एक युवक नशे की हालत में घर में जा घुसा। चोरी करने के बाद वह चोर पड़ोस में पूजा के घर में जा घुसा। उसके अंकल भी ड्यूटी पर गए थे। चोर पूजा के कान के कुंडल, बिछिया, छह हजार रुपये व अन्य सामान चोरी करके भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पूजा की आंख खुल गई। उसने शोर मचा दिया। कॉलोनी के लोग जाग गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चोर को पुलिस सीआईए ले गई थी। लोगों को भ्रम हो गया कि उसे छोड़ दिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम दीपक है, जो नशे का आदी है। वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
खबरें और भी
अभिनव दूबे के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया
इस घटना से पहले अन्य चोरों ने भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले अभिनव दूबे के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दूबे घर की छत पर सोया था। रात को चोर घर में सेंध लगाकर दो लैपटॉप, एलसीडी, इनवर्टर बैटरी, मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। पुलिस ने दूबे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।