फरीदाबाद: 50 लाख की लागत से बनेगी नई सीवर, एक हजार परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में 50 लाख की लागत से नई सीवर लाइन और आरएमसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इससे एक हजार परिवारों को 15 साल से चली आ रही ...और पढ़ें
-1785127867586_m.webp)
50 लाख की लागत से डाली जाएगी सीवर लाइन। जागरण
HighLights
भाटिया कॉलोनी में नई सीवर लाइन का कार्य शुरू।
50 लाख की लागत से होगा निर्माण, सड़क भी बनेगी।
एक हजार परिवारों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। फरीदाबाद में बल्लभगड़ की भाटिया कॉलोनी में एक हजार परिवारों को सीवर ओवरफ्लो से राहत मिलने की उम्मीद है। कॉलोनी में रविवार को पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने नई सीवर लाइन डालने के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सीवर लाइन डालने के साथ ही आरएमसी सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।
वार्ड-43 स्थित भाटिया कॉलोनी में 2010 में सीवर लाइन डाली गई थी। उस समय कॉलोनी अनियमित होने की वजह से लोगों ने निवर्तमान पार्षद के साथ मिलकर अपने निजी कोष से लाइन डलवाई थी।
पिछले 15 साल में सीवर लाइन पूरी तरह से जर्जर हो गई थी। सीवर का गंदा पानी गलियों में बह रहा था। इसको लेकर लोगों ने पार्षद और निगम अधिकारियों को शिकायत की थी। जिसके बाद सीवर लाइन डालने का निर्णय लिया गया।
आवागमन अधिक सुगम होगा
निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान रश्मि यादव ने बताया कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, टूटी सड़कों एवं सीवर संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी और आवागमन भी अधिक सुगम होगा।
वहीं, मौके पर मौजूद वार्ड 42 के पार्षद दीपक यादव ने कहा कि जल्द ही उनके वार्ड में भी पेयजल लाइन डालने के निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बनेंगे एस्पिरेशनल मॉडल टायलेट, खर्च होंगे करोड़ों रुपये; पुराने शौचालयों पर लटके ताले
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन धर्मपाल यादव, हंसराज, लाल बहादुर, हरवीर शर्मा, यशपाल, चरण सिंह, मोहित सोनी, सीपी सिंह मौजूद रहे।