Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरीदाबाद की इस कॉलोनी पर गरजेगा बुलडोजर, नोटिस मिलने के बाद से लोगों में हड़कंप 

    By Deepak PandeyEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Fri, 27 Jun 2025 08:31 PM (IST)

    Faridabad Bulldozer Action: फरीदाबाद में मेट्रो चौक से सैनिक कॉलोनी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू हो गया है, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक जाम कम कर ...और पढ़ें

    नेहरू कॉलोनी, जो पुनर्वास विभाग की जमीन पर अवैध रूप से स्थापित बताई जा रही है, जिसे हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जागरण

    नेहरू कॉलोनी, जो पुनर्वास विभाग की जमीन पर अवैध रूप से स्थापित बताई जा रही है, जिसे हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जागरण 


    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मेट्रो चौक से सैनिक कालोनी रोड तक जाम खत्म करने के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट को गति देने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से रास्ते में आने वाले अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी की जा रही है।

    तहसीलदार की ओर से नेहरू कॉलोनी के लोगों को नोटिस जारी करके 10 जुलाई तक कब्जा सेरेंडर करने के लिए कहा गया है। इसके बाद निगम की ओर से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कॉलोनी में करीब 10 हजार मकान बने हुए हैं। फ्लाइओवर बनने के बाद सैनिक कालोनी चौक और एनआइटी तीन वाली रोड पर जाम की स्थिति काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

    अभी फरीदाबाद से गुरुग्राम जाने वाले लोग इस सड़क का प्रयोग करते हैं। सुबह और शाम के समय तो जाम के कारण सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। फ्लाईओवर बनाने को लेकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है।

    यह एलीवेटेड फ्लाइओवर मेट्रो चौक से शुरू होकर एनआइटी तीन होते हुए सैनिक कॉलोनी मोड़ तक जाएगा। ऐसे में गुरुग्राम जाने वाले इस फ्लाईओवर का प्रयोग करेंगे। वहीं जिन लोगों को अंदर की कॉलोनियों में जाना है। वह नीचे से जा सकेंगे।

    खबरें और भी

    नोटिस मिलने के बाद कॉलोनी के लोगों ने लगाया जाम

    नेहरू कालोनी के लोगों ने नोटिस मिलने के बाद सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था वह पिछले 40 सालों से इस जमीन पर रह रहे हैं। उनके पास आधार कार्ड और राशन कार्ड सहित बिजली का कनेक्शन भी है।

    यहां तक की निगम को भी टैक्स दिया जाता है। फिर उनको उजाड़ने की साजिश क्यों की जा रही है। कालोनी में करीब 10 हजार मकान बने हुए है। कॉलोनी में रहने वाले इकबाल ने कहा कि उन्होंने अभी अपनी जमा पूंजी लगाकर दो मंजिला मकान बनवाया था।
    अब वह अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। लोगों ने प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ रूकवाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। एलीवेटेड फ्लाईओवर को लेकर कोई दूसरा रास्ता निकाला जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। धनेश अदलखा, विधायक, बड़खल विधानसभा क्षेत्र

    नगर निगम की ओर से नियम अनुसार तोड़फोड़ की जा रही है। सभी अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम