Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद ईएसआइ अस्पताल में बदहाल व्यवस्था, मरीज गर्मी से बेहाल और तीमारदार खुद भर रहे कूलर में पानी

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:40 PM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद के ईएसआइ अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कूलर-पंखे खराब हैं, तीमारदार खुद पानी भर ...और पढ़ें

    फरीदाबाद के ईएसआइ अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

    फरीदाबाद के ईएसआइ अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

    HighLights

    1. ईएसआइ अस्पताल में कूलर-पंखे खराब, मरीज गर्मी से परेशान।

    2. तीमारदार खुद कूलरों में पानी भरने को मजबूर हो रहे हैं।

    3. अस्पताल में गंदगी और सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है।

    अनिल बेताब, फरीदाबाद। भीषण गर्मी में थोड़ी राहत पाने को लोग कूलर, पंखे और एसी का सहारा ले रहे हैं। उमस भरी गर्मी में बहुत से लोग बीमार हो रहे हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मगर हैरानी की बात है कि अस्पताल आकर भी उन्हें सूकून नहीं मिल पा रहा है।

    कारण साफ है कि अस्पताल की व्यवस्था ही बीमार है। अस्पताल के कई वार्डों में कूलर और पंखे नहीं चल रहे हैं। कई जगह जहां थोड़ी स्थिति ठीक है, वहां मरीजों और तीमारदारों को कूलर में खूद पानी भरना पड़ रहा है। यह हाल है सेक्टर-आठ स्थित ईएसआइ अस्पताल का।

    जागरण पड़ताल में यह बात सामने आई कि यहां के डॉक्टरों के कमरों में एसी चल रहे हैं, मगर मरीजों को कूलरों व पंखों की हवा बड़ी मुश्किल से नसीब हो रही है। मरीजों व तीमारदारों ने बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर नाराजगी जताई।

    कूलर में खूद ही पानी भरते हैं तीमारदार

    अस्पताल के दो वार्डों में चार कूलर लगे हुए हैं। एक कूलर खराब पड़ा है। बाकी कूलर चलते हैं, मगर इनकी देखरेख पर किसी कर्मचारी का ध्यान नहीं है। कूलर में तीमारदार ही पानी भरते हैं। भगत सिंह कालोनी बल्लभगढ़ निवासी पूनम प्रथम तल पर बने वार्ड में भर्ती हैं। इस वार्ड में कूलर लगा है। इनके पति अमर कूलर में स्वयं ही पानी भरते हैं।

    खबरें और भी

    अमर ने कहा कि वार्ड में पंखों और कूलर पर किसी का ध्यान नहीं है। वह कूलर में पानी न भरें तो गर्म हवा लेनी पड़ेगी।
    ऐसे ही एक अन्य वार्ड में ऊंचा गांव निवासी छवि भर्ती हैं। इनके देवर प्रिंस ने बताया कि गर्मी बहुत है। ऐसे में बिना पानी के कूलर चलाते हैं तो हवा गर्म आती है। इसलिए उन्होंने कूलर में खुद ही पानी डालना बेहतर समझा।

    वार्ड में खराब हैं कूलर

    संजय कॉलोनी निवासी माधवी को बुखार होने पर ईएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके वार्ड का कूलर ही खराब है। माधवी की मां खुशबू ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन का कूलरों और पंखों पर ध्यान नहीं है। गर्मी में वार्ड में रहना मुश्किल हो रहा है। मगर क्या करें, मजबूरी है।

    वार्डों के सामने फैला कचरा

    आपतकालीन विभाग के पिछले हिस्से और वार्डों के सामने कई जगह कचरा फैला हुआ है। अस्पताल परिसर में नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। मरीज व तीमारदार नाराजगी जताते हैं कि गंदगी के कारण संक्रमण का जोखिम है।

    अस्पताल में नौ सफाई कर्मचारी

    अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के 15 पद स्वीकृत हैं, मगर यहां सिर्फ छह कर्मचारी ही कार्यर हैं। नौ पद रिक्त हैं। इसलिए सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है।

    अस्पताल के सभी वार्डों में एसी लगाए जाएंगे। इससे पहले बिजली का लोड बढ़ाया जाना जरूरी है। लोड बढ़वाया गया है। अब जल्दी ही सभी वार्डों में एसी लगाने का काम शुरू किया जाएगा। एसी लगने के बाद मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलेगी। स्टाफ की कमी से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।

    -डॉ. हरेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, ईएसआइ अस्पताल।

    यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां... 3 महीने बीते, लेकिन फरीदाबाद के सेक्टर-80 में प्लॉट धारकों को नहीं मिला कब्जा