फरीदाबाद के प्रॉपर्टी कारोबारी की थाईलैंड में हार्ट अटैक से मौत, दोस्तों के साथ गए थे घूमने
फरीदाबाद के रोटरी क्लब सेंट्रल के पूर्व प्रधान और प्रॉपर्टी कारोबारी इंद्रपाल सिंह (आईपी सिंह) का थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे रोट ...और पढ़ें
-1774964344730_m.webp)
प्रॉपर्टी कारोबारी इंद्रपाल सिंह की फाइल फोटो।
HighLights
फरीदाबाद के कारोबारी इंद्रपाल सिंह का थाईलैंड में निधन
शॉपिंग मॉल में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
रोटरी क्लब के सदस्यों संग गए थे घूमने
सुशील भाटिया, फरीदाबाद। रोटरी क्लब सेंट्रल के पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह की आज थाईलैंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में इंद्रपाल सिंह को आईपी सिंह के नाम से जाना जाता है। वह प्रॉपर्टी कारोबारी थे और रोटरी क्लब के 14 परिवारों के 32 सदस्य एक साथ थाईलैंड में घूमने गए थे।
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर को रोटरी क्लब के चार परिवार थाईलैंड के फुकैट शहर में एक शापिंग मॉल में शॉपिंग के लिए गए थे, बाकी साथी होटल में ही रूक गए। मॉल में प्रवेश करते ही इंद्रपाल सिंह अचेत होकर गिर पड़े। हार्ट अटैक आया और कुछ ही पल में उनका निधन हो गया।
आईपीसी के साथ उसे समय उनकी धर्मपत्नी हरविंदर कौर भी साथ थीं। इन सभी को तीन अप्रैल को लौटना था। रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री राकेश तलवार, रोटेरियन एचके बत्रा, रोटेरियन एचएल भूटानी, उद्योगपति एसएस बांगा, रोटेरियन बीआर भाटिया, लायन संजीव ग्रोवर, बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया, उद्योगपति राज भाटिय़ा ने आईपी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।