फरीदाबाद में वाहन की टक्कर से कारोबारी की मौत, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़; जांच कर रही पुलिस
फरीदाबाद में खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हार्ले डेविडसन बाइक सवार कारोबारी सुनील धीमान की मौत हो गई। ...और पढ़ें

फरीदाबाद में कारोबारी की हादसे में मौत।
HighLights
फरीदाबाद में हार्ले डेविडसन सवार कारोबारी की मौत।
अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए।
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार कारोबारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
मृतक की पहचान ओल्ड रेलवे स्टेशन पेवरी मार्ग निवासी 47 वर्षीय सुनील धीमान के रूप में हुई है। घर के पास ही वे वर्कशॉप चलाते थे।
बुरी तरह घायल हो गए
उनके भाई हेमंत धीमान ने बताया कि शाम को वे किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकले थे। ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड पर वजीरपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब 11:55 बजे पड़ोसी प्रदीप गौतम ने फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। परिवार के लोग तुरंत सेक्टर-88 स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सुनील धीमान को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई
घटनास्थल पर उनकी हार्ले डेविडसन बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला, जिससे किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर की आशंका जताई गई है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई।
हेमंत धिमान की शिकायत के आधार पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।