नाबालिग नेशनल शूटर से यौन शोषण का आरोपी राष्ट्रीय कोच फरार, चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; दोनों मोबाइल स्विच ऑफ
राष्ट्रीय स्तर की 17 वर्षीय शूटर के यौन शोषण मामले में आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज चार दिन बाद भी फरार है। पुलिस की पांच टीमें पंजाब समेत अन्य राज्यों मे ...और पढ़ें

HighLights
राष्ट्रीय शूटर यौन शोषण मामले में कोच अंकुश भारद्वाज फरार।
पुलिस चार दिन बाद भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम।
महिला आयोग ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आदेश दिया।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्तर की 17 वर्षीय शूटर के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी अंधेरे में तीर मार रही है। आरोपित कोच अंकुश भारद्वाज अब भी कहीं छुपा बैठा है। उसके दोनों मोबाइल बंद हैं। पुलिस के सारे दावे खोखले साबित हो रही है
पुलिस के हाथ अब भी खाली
पुलिस के पास कोई पुख्ता सुराग नहीं है। पुलिस का दावा है कि उनकी पांच टीमों ने पंजाब सहित अन्य राज्यों में छापेमारी की है। मोहाली स्थित कोच के घर पर भी पुलिस की टीम पहुंची थी, मगर वहां कुछ हाथ नहीं लगा। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोपित कोच को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के लिए कहा था।
2025 में कोच के सम्पर्क में आई थी शूटर
बता दें कि काॅमनवेल्थ यूथ गेम्स-2008 और हेनोवर में 2016 में इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी और अब राष्ट्रीय शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर आरोप लगे हैं कि 17 वर्षीय एक शूटर को होटल में ले जाकर यौन शोषण किया। पीड़ित युवा शूटर भी राष्ट्रीय स्तर पर कई निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। शूटर साल 2017 से ट्रेनिंग ले रही है, पिछले साल कोच अंकुश भारद्वाज के साथ अंडर ट्रेनिंग शुरू की थी।
कोच ने शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी
16 दिसंबर 2025 को डाॅ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में मैच में भाग लेने आई थी। इसके बाद वह घर जाने वाली थी कि कोच ने फोन करके सूरजकुंड के एक होटल में बुलाया था। होटल के कमरे में जब वह कुर्सी पर बैठी थी तो कोच ने शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी, शूटर ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद कोच ने यौन शोषण किया और किसी को बताने पर करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी।