Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में फर्जी ट्रेडिंग ऐप, वॉट्सएप ग्रुप और फर्जी कॉल से लाखों की साइबर ठगी, 47 लाख का लगाया चुना

    Updated: Mon, 11 May 2026 02:51 AM (IST)

    फरीदाबाद में साइबर ठगों ने कारोबारियों, महिलाओं और दुकानदारों को निशाना बनाते हुए फर्जी ट्रेडिंग ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी कॉल के जरिए 47 लाख रुपये ...और पढ़ें

    फर्जी ट्रेडिंग ऐप के नाम पर ठगी।

    फर्जी ट्रेडिंग ऐप के नाम पर ठगी।

    HighLights

    1. फरीदाबाद में 47 लाख से अधिक की साइबर ठगी।

    2. फर्जी ट्रेडिंग ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल।

    3. कारोबारियों, महिलाओं और दुकानदारों को बनाया निशाना।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। साइबर ठगों ने कई मामलों में कारोबारियों, महिलाओं और दुकानदारों को निशाना बनाकर करीब 47 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। सेक्टर-39 सूरजकुंड स्थित लेकवुड सिटी निवासी एक कारोबारी से ठगों ने “पांच पैसा” कंपनी का अधिकारी बनकर करीब 19.75 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने वॉट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क कर पीड़ित को कई निवेश ग्रुपों में जोड़ा।

    इसके बाद “पांच पैसा वेल्थ होराइजन” नाम से फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया गया। ऐप में फर्जी मुनाफा दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। जब कारोबारी ने पैसे निकालने चाहे तो टैक्स और प्रोसेसिंग फीस का बहाना बनाकर रकम रोक ली गई।

    परचून दुकानदार प्रमोद गर्ग को झांसे में लिया

    सेक्टर-55 निवासी परचून दुकानदार प्रमोद गर्ग को “इन्वेस्को इन्वेस्टमेंट” कंपनी के नाम पर झांसे में लिया गया। वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर 1100 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग खातों में 18.02 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में और रकम मांगने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। एसजीएम नगर निवासी फिजा अल्वी को फर्जी इनकम टैक्स वारंट भेजकर 2.20 लाख रुपये ठगे गए।

     गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की ठगी

    ठगों ने कार्रवाई और एआइ तकनीक से अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर रकम ऐंठी। सेक्टर-46 निवासी शशिकांता अग्रवाल से आइजीएल गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपये निकाल लिए गए। डबुआ कालोनी निवासी अर्चना के खातों से भी 5.12 लाख रुपये की संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बल्लभगढ़ में पुलिस की नाक के नीचे तीन घरों में एक साथ चोरी, लाखों का सामान गायब; एक गिरफ्तार