फरीदाबाद में सास की गला घोंटकर हत्या करने वाली बहू को दो दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया
बल्लभगढ़ के मच्छगर गांव में सास ओमवती की गला घोंटकर हत्या करने वाली बहू पूनम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूनम ने पति ललित के साथ मिलकर स ...और पढ़ें

फरीदाबाद में सास की हत्या करनेवाली बहू दो दिन की पुलिस रिमांड में।
HighLights
बहू पूनम ने सास ओमवती की गला घोंटकर हत्या की।
संपत्ति विवाद के कारण हुई यह वारदात।
आरोपी बहू दो दिन के पुलिस रिमांड पर।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। मच्छगर गांव क्षेत्र के सेक्टर-67 में रहने वाली वृद्धा की गला घोंटकर हत्या करने वाली बहू को सोमवार दोपहर बाद इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने आरोपित को अदालत से पांच दिन के रिमांड पर सौंपने का आग्रह किया। मजिस्ट्रेट ने दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर वापस पुलिस को सौंप दिया।
बता दें, मच्छगर गांव स्थित सेक्टर-67 के मकान नंबर 42 में रहने वाली 65 वर्षीय ओमवती की 16 मार्च की दोपहर को मौत हो गई थी। एफएसएल टीम और पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए थे। पुलिस आयुक्त के आदेश पर इस मामले की जांच सीआईए डीएलएफ कर रही थी।
सीआईए ने ओमवती की बड़ी बहू पूनम को गिरफ्तार किया
रविवार को सीआईए ने ओमवती की बड़ी बहू पूनम को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार पूनम ने स्वीकार किया था कि उसने अपने पति के संग मिलकर सास की गला दबाकर हत्या की थी। आरोप है कि उसकी सास जमीन के मुआवजे की रकम और सेक्टर-67 वाला मकान अपनी छोटी बहू ममता और छोटे बेटे अमित को देना चाहती थी।
इस बात को लेकर 16 मार्च को उसकी अपनी सास के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि तैश में आकर उसने उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस अपराध में वृद्धा का बेटा ललित भी साथ था। सीआइए प्रभारी ने बताया कि आरोपित ललित की तलाश की जा रही है।