दिल्ली-आगरा हाईवे पर नो-एंट्री हटते ही लगा 4 किमी लंबा जाम, सड़क मरम्मत से बिगड़े हालात
फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री हटाने से बुधवार को चार किलोमीटर ...और पढ़ें
-1787756667740_m.webp)
दिल्ली आगरा राजमार्ग पर लगा लंबा जाम।
HighLights
NHAI द्वारा सड़क मरम्मत से हाईवे पर लगा लंबा जाम।
जेसीबी मोड़ से एनसीबी तक चार किलोमीटर लंबा जाम।
भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री हटाने से बढ़ा यातायात दबाव।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दिल्ली आगरा राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम लगना अब आम बात हो गई है। कोई दिन ऐसा नहीं बीतता जब शहर के लोग और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालक हाइवे पर लगने वाले जाम में न फंसे। बुधवार सुबह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जेसीबी उद्योग के निकट सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था।
इस मरम्मत के कारण सड़क के एक हिस्से पर बैरिकेडिंग करने के बाद ट्रैफिक स्लो हो गया। इस काम के शुरू होने के दो घंटे के भीतर झाड़सेंतली की तरफ जेसीबी मोड़ से बल्लभगढ़ से पहले एनसीबी तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात को संभालने के लिए दस से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। शाम को पांच बजे के बाद जब कंपनी व आफिस की छुट्टी हुई तो हालात और ज्यादा बिगड़ गए थे।
जाम में भारी वाहनों की कतार लंबी थी
फरीदाबाद यातायात पुलिस ने दिल्ली आगरा हाइवे पर शहरी सीमा में नो एंट्री टाइम जब से हटाया है, तबसे शहरवासी रोजाना जाम से रूबरू हो रहे हैं। दिल्ली आगरा हाइवे पर बुधवार को एनसीबी से जेसीबी तक लगे जाम में जहां तक नजर जाती थी, वहां तक भारी वाहना व कामर्शियल वाहन ही नजर आ रहे थे। फरीदाबाद में तीन बड़े ट्रांसपोर्ट हब है, जो देश भर में मूवमेंट करते हैं।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के रिकार्ड अनुसार करीब एक लाख से ज्यादा ट्रक है। अक्सर ऐसा होता है, जब इनकी संख्या शहर में अचानक ज्यादा हो जाती है। ऐसा तब होता है, जब वे अपनी मूवमेंट पूरी करके वापस फरीदाबाद आते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री टाइम होना चाहिए, तभी जाम से मुक्ति मिल सकती है।
नगर निगम की हड़ताल के कारण हाईवे पर कई जगह कूड़े के ढेर हैं। इसके अलावा बुधवार को जेसीबी के पास एनएचएआइ ने मरम्मत कार्य शुरू किया था। इसीलिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक सामान्य करने में यातायात पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए हैं। स्थायी समाधान की दिशा में विचार किया जा रहा है। - अनोज कुमार, थाना प्रभारी, यातायात
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के कई इलाकों में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक 72 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति, पहले से कर लें व्यवस्था
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।