फरीदाबाद के कई इलाकों में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक 72 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति, पहले से कर लें व्यवस्था
फरीदाबाद में बाटा फ्लाईओवर के पास रेनीवेल लाइन नंबर तीन में लीकेज की मरम्मत के कारण 31 अगस्त से 3 ...और पढ़ें

फरीदाबाद के कई इलाकों में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक 72 घंटे जलापूर्ति बाधित रहेगी।
HighLights
फरीदाबाद में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक पानी बंद।
रेनीवेल लाइन नंबर तीन में लीकेज की मरम्मत होगी।
एनआईटी क्षेत्र के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा बाटा फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक के नीचे रेनीवेल लाइन नंबर तीन के ट्रेंचलेस हिस्से में लीकेज की मरम्मत की जाएगी। इसलिए 72 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। शटडाउन 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से तीन सितंबर को सुबह 11 बजे तक रहेगा।
रेनीवेल लाइन नंबर तीन के ट्रेंचलेस हिस्से में लीकेज होने का अनुमान है। लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है, जिससे एनआइटी क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। इस अवधि में एसबीएस सारन तालाब, अग्रवाल बूस्टर, जनता कॉलोनी और एयर फोर्स स्टेशन क्षेत्रों में जलापूर्ति उपलब्ध नहीं होगी।
रेनीवेल लाइन नंबर छह के माध्यम से आंशिक रूप से जलापूर्ति उपलब्ध
वहीं, एसबीएस परशुराम, पर्वतिया कॉलोनी और डबुआ कॉलोनी में रेनीवेल लाइन नंबर छह के माध्यम से आंशिक रूप से जलापूर्ति उपलब्ध रहेगी। मरम्मत कार्य की प्रगति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए एफएमडीए के जेई एवं जलापूर्ति प्रभारी देवेंद्र से उनके मोबाइल नंबर 8053336614 पर संपर्क किया जा सकता है।
