फरीदाबाद में बुढ़िया और गौंछी नाले की सफाई ड्रोन सर्वे से शुरू, मानसून से पहले जलभराव रोकने की तैयारी
फरीदाबाद में अरावली पहाड़ी से यमुना तक जाने वाले बुढ़िया नाले और गौंछी ड्रेन की सफाई शुरू हो गई है। सफाई से पहले ड्रोन सर्वे किया गया और काम पूरा होने ...और पढ़ें
-1776082417753_m.webp)
फरीदाबाद में अरावली पहाड़ी से यमुना तक जाने वाले बुढ़िया नाले और गौंछी ड्रेन की सफाई शुरू हो गई है। इमेज एआई
HighLights
बुढ़िया नाले और गौंछी ड्रेन की सफाई शुरू।
सफाई से पहले और बाद में ड्रोन सर्वे।
जलभराव रोकने हेतु प्रतिदिन वीडियोग्राफी निगरानी।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अरावली पहाड़ी से यमुना नदी तक जाने वाले बुढ़िया नाले को साफ करने से पहले इसका ड्रोन सर्वे कराया गया है। सफाई का काम पूरा होने के बाद फिर से सर्वे होगा। इसके बाद ही सुनिश्चित किया जाएगा कि सफाई कैसी हुई है।
इतना ही नहीं बुढ़िया नाले की सफाई के प्रतिदिन वीडियोग्राफी हो रही है, फोटों खींचे जा रहे हैं ताकि पहले और सफाई के बाद की स्थिति का पता लगाया जा सके। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा इस काम की निगरानी जिला उपायुक्त द्वारा की जा रही है।
प्रतिदिन जिला उपायुक्त के पास इस नाले की सफाई की अपडेट जानकारी दी जाती है। मानसून में वर्षा पानी निकासी का सबसे बड़ा माध्यम यह नाला है। यदि नाले से पानी आगे नहीं जाएगा तो कई सेक्टर व कालोनियों में जलभराव होता है। इसलिए अब बड़े स्तर पर इस नाले की निगरानी की जा रही है।
18 किलोमीटर लंबा है नाला
अरावली पहाड़ी से लेकर यमुना नदी तक करीब 18 किलोमीटर लंबा बुढ़िया नाला है। यह नाला यमुना नदी में गिरता है। यमुना नदी में बाढ़ के दौरान इसी नाले में यमुना नदी का पानी बैक मारता है। इस वजह से नाला ओवरफ्लो हो जाता है और आसपास के रिहायशी इलाके सहित खेतों में पानी भर जाता है। इसलिए अब नाले के दोनों साइडों को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि अधिक पानी आने पर यह न टूटे।
खबरें और भी
गौंछी ड्रेन की सफाई शुरू
इसी तरह प्राधिकरण द्वारा गौंछी ड्रेन की भी सफाई की जा रही है। मुजेसर फाटक से लेकर गुरुग्राम नहर तक करीब सात किलोमीटर सफाई का जिम्मा प्राधिकरण के पास है। यहां भी पहले और सफाई के बाद की फोटो खींचकर उच्च अधिकारियों के पास भेजी जा रही हैं। इस ड्रेन के माध्यम से भी वर्षा का पानी निकल जाता है।
नाले की सफाई की निगरानी हो रही है। मानसून से पहले बुढ़िया नाला और गौंछी ड्रेन की पूरी तरह से सफाई हो जाएगी। इस बार काम जल्दी शुरू कर दिया गया है ताकि समय रहते पूरा किया जा सके।
-विशाल बंसल, मुख्य अभियंता, प्राधिकरण