Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन, सड़क किया जाम

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 07:51 PM (IST)

    फरीदाबाद के सेक्टर-37 में एक बिजली वायर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और खाने की गुणवत्ता सुधारने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस पहुंचन ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में भी फैक्ट्री कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।

    फरीदाबाद में भी फैक्ट्री कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।

    HighLights

    1. सेक्टर-37 फैक्ट्री कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग की।

    2. उप श्रम आयुक्त की मध्यस्थता से सहमति बनी, प्रदर्शन समाप्त।

    3. दो घंटे सड़क जाम रहने से यातायात प्रभावित हुआ।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-37 में बिजली की वायर बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कारखाने के बाहर प्रदर्शन । सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस पहुंच गई लेकिन कर्मचारी नहीं माने। करीब दो घंटे तक बाहर सड़क पर बैठे रहे।

    इस दौरान उस सड़क से गुजरने वाले वाहनों को अन्य मार्गों का सहारा लेना पड़ा। बाद में उप श्रम आयुक्त अजयपाल डूडी आए और फैक्ट्री प्रबंधन से बात की। दोनों पक्षों के बीच उचित वेतनमान देने और खाने की गुणवत्ता सुधारने पर सहमति बनी। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।

    उचित वेतनमान को लेकर कुछ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

    उधर सेक्टर-25 स्थित एक फैक्ट्री के बाहर भी उचित वेतनमान को लेकर कुछ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यहां भी उप श्रम आयुक्त कार्यालय से एक टीम मौके पर गई और उचित आश्वासन दिया।

    सेक्टर-37 में काम करने वाले कर्मचारियों का आराेप था कि फैक्ट्री प्रबंधन तय वेतनमान से कम दे रहा है और निम्न गुणवत्ता का खाना दिया जाता है। सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, कर्मचारी नेता वीरेंद्र डंगवाल, धर्मवीर वैष्णव, राजेन्द्र सिंह ने कहा कि न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी लागू होनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बुढ़िया और गौंछी नाले की सफाई ड्रोन सर्वे से शुरू, मानसून से पहले जलभराव रोकने की तैयारी