Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बांध पर किसान-प्रशासन आमने-सामने, मोहना में पंचायत ने लिया सख्त फैसला

    Updated: Sun, 10 May 2026 04:00 PM (IST)

    फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए यमुना नदी पर बन रहे बांध का मोहना और मोहियापुर के किसान विरोध कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए यमुना नदी पर बन रहे बांध का मोहना और मोहियापुर के किसान विरोध कर रहे हैं। जागरण

    फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए यमुना नदी पर बन रहे बांध का मोहना और मोहियापुर के किसान विरोध कर रहे हैं। जागरण

    HighLights

    1. यमुना नदी पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बांध का विरोध।

    2. किसानों ने खेतों के रास्ते बंद होने पर जताई आपत्ति।

    3. उचित मुआवजे की मांग, काम रोकने का लिया निर्णय।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए यमुना नदी पर पुल बनाया जा रहा है। अब इस पुल के लिए बांध भी बनाया जा रहा है ताकि बाढ़ के समय पुल को कोई नुकसान न हो सके। इसी बांध का मोहना व मोहियापुर के किसान विरोधा कर रहे हैं।

    किसानों का कहना है कि बांध की वजह से उनके खेतों का रास्ता बंद हो जाएगा और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रविवार को मोहना गांव में दोनों गांव के किसानों ने पंचायत की और निर्णय लिया कि अब इस बांध का काम रोका जाएगा। पंचायत सिद्ध बाबा मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता गिर्राज ने की।

    ओमी मेम्बर, वीर सिंह थानेदार, वेदराम, बेदन, नरेंद्र मास्टर, ईश्वर नंबरदार, सतवीर मैनेजर ने बताया कि पंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक बांध के अंतर्गत आने वाली किसानों की समस्त भूमि का उचित समाधान नहीं हो जाता, तब तक इसके निर्माण कार्य को पूर्णतया रोका जाएगा।

    पंचायत में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि वर्ष 1978 एवं उससे पूर्व से यमुना नदी के दायरे में किसानों की भूमि थी, जिससे वर्षों से हजारों एकड़ भूमि प्रभावित होती रही है। इस कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पंचायत में सर्वसम्मति से मांग की गई कि वर्ष 1978 से लेकर आज तक यमुना जलभराव से प्रभावित किसानों को उचित फसल मुआवजा दिया जाए।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने बताया कि बांध के संबंध में पूर्व में भी कई बार प्रशासन एवं सरकार के समक्ष अपनी समस्या रखी जा चुकी है। बसंत, ओमवीर सिंह, शांति स्वरूप, नंदलाल, किशन सरपंच, जयपाल फौजी, किसान नेता कुकरिया, ब्रह्म, महावीर ने बताया कि पांच फरवरी 2026 को आयोजित ग्रीवेंस कमेटी, 27 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में, सात अप्रैल को प्रशासनिक निरीक्षण तथा एक मई और आठ मई 2026 को इस संबंध में आग्रह किया गया लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं निकला है।

    लाला फौजी, सुरेंद्र ,नरेश, साहिल, हरीश पंडित,मानसिंह, राजवीर, श्यामवीर, इंद्रपाल,मोहित, कृष्ण ठेकेदार ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बांध के कार्य को समाधान होने तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दें।

    एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के लिए बन रहा है एक्सप्रेसवे

    नोएडा एयरपोर्ट से सीधी व सुगम कनेक्टिविटी के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बन रहा है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट है। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होते हुए सीधा नोएडा एयरपोर्ट तक बन रहा है। इसका एक भाग जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है जबकि दूसरे भाग पर तेजी से काम चल रहा है। इसी के चलते यमुना नदी पर भी पुल बनाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में 30% शिक्षक पद खाली, पढ़ाई और बोर्ड रिजल्ट पर पड़ रहा असर