Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शराब के नशे में युवक ने दोस्त को चाकू से गोदकर मार डाला, इलाके में फैली सनसनी

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 02:00 PM (IST)

    फरीदाबाद के अजरोंदा गांव में शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ। एक दोस्त ने दूसरे भीम सिंह को चाकू से गोदकर मार डाला। मृतक और आरोपी दोनों का ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में हत्या। जागरण

    फरीदाबाद में हत्या। जागरण

    HighLights

    1. फरीदाबाद के अजरोंदा गांव में शराब के नशे में झगड़ा।

    2. एक दोस्त ने दूसरे भीम सिंह को चाकू से गोदकर मारा।

    3. मृतक-आरोपी दोनों नेपाल के, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के गांव अजरोंदा में शराब पीकर दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े में एक ने चाकू से गोद कर दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। मृतक और आरोपी दोनों का नाम भीम सिंह है।

    पुलिस के अनुसार, दोनों ही मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। इनमें मृतक ड्राइवरी का काम करता था, जबकि आरोपी चिकन की दुकान चलाता है। पुलिस ने चौक पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।