Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में गैस संकट के बीच कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, नियुक्त किए नोडल अधिकारी

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 03:57 PM (IST)

    फरीदाबाद में गैस संकट के बीच कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम निगरानी कर रही है। उ ...और पढ़ें

    गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त। (AI Generated Image)

    गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. गैस कालाबाजारी रोकने को नोडल अधिकारी नियुक्त।

    2. उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 जारी।

    3. वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति पर फिलहाल रोक।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। गैस संकट के बीच कालाबाजारी भी हो रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम लगातार निगरानी व छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद चोरी-छिपे लोग महंगे दाम पर सिलिंडर बेचे जा रहे हैं।

    घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनाधिकृत प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों नियुक्त किए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं की गैस से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 जारी किया गया है।

    जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि गैस की शिकायतों के निवारण के लिए क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

    कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

    ओल्ड फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9812092615 है।

    इसी प्रकार एनआइटी क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुदगिल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8168792654 है। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे।

    कविता सिंह परिहार ने कहा कि कालाबाजारी के मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी घरेलू गैस से संबंधित कोई अनियमितता दिखाई दे तो तुरंत जिला हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

    कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति के आदेश नहीं

    गैस संकट के बीच विभाग की ओर से कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। इस वजह से होटल-रेस्टोरेंट सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालक परेशान हैं।

    हालांकि सरकार ने ऐसे प्रतिष्ठानों को 50 प्रतिशत सिलिंडरों की आपूर्ति बहाल करने के आदेश दिए हैं लेकिन इस आदेश की प्रति विभाग के मुख्यालय द्वारा जिला स्तर पर नहीं भेजी गई। इसलिए मंगलवार तक कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद थी।

    खबरें और भी

    नियंत्रक कविता सिंह ने बताया कि आदेश आने के बाद अमल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा में गैस सिलेंडर के लिए मची त्राहि-त्राहि: केवाईसी के चक्कर में छूटे पसीने, जानें ताजा हाल