विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर, अब इतने दिन बाद बुक होंगे गैस सिलेंडर

Published: Tue, 10 Mar 2026 04:21 PM (IST)

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण फरीदाबाद में घरेलू गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। अब गैस ...और पढ़ें

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण फरीदाबाद में घरेलू गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। फाइल फोटो

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण फरीदाबाद में घरेलू गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। फाइल फोटो

HighLights

  1. गैस सिलेंडर बुकिंग अंतराल 21 से बढ़कर 25 दिन हुआ।

  2. युद्ध के डर से बुकिंग में भारी वृद्धि दर्ज की गई।

  3. प्रशासन ने घबराने और कालाबाजारी से बचने की अपील की।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ईरान के बीच चल रहे युद्ध और अमेरिका-इजरायल संघर्ष का असर घरेलू गैस सप्लाई पर भी पड़ने लगा है। जिले में गैस सिलेंडर अब 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद बुक हो सकेंगे। इसका मतलब है कि अगर आपको एक सिलेंडर के बाद दूसरा चाहिए तो आपको 25 दिन इंतजार करना होगा।

इस युद्ध से लोगों में भी हलचल मची हुई है, जिससे बुकिंग की बाढ़ आ गई है। पहले एक एजेंसी पर रोजाना 500 से ज्यादा सिलेंडर बुक होते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 800 हो गई है। लोगों को गैस की कमी का डर है, इसलिए वे एडवांस में सिलेंडर बुक करा रहे हैं।

तीन दिन पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी। पहले सिलेंडर ₹855 का था, लेकिन अब यह ₹915 का हो गया है। इसके बावजूद बुकिंग कम नहीं हुई है। जिले में करीब 750,000 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं की संख्या 50,000 से ज्यादा है।

लोगों ने क्या कहा?

सेक्टर 52 में रहने वाले नरेंद्र देव ने कहा कि बुकिंग के तीन दिन बाद सिलेंडर आ रहा है। पहले सिलेंडर दो या तीन दिन में आते थे। हालांकि उनके घर पर पूरा सिलेंडर भरा हुआ है, लेकिन आने वाली मुसीबत के कारण उन्होंने एक सिलेंडर पहले ही भरवा लिया था। तिगांव में रहने वाली रजनी ने कहा कि उन्होंने जंग के कारण घरेलू गैस सिलेंडर पहले ही बुक कर लिया था। उन्हें सिलेंडर चार दिन बाद मिला।

'फिलहाल कोई दिक्कत नहीं'

फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर कविता सिंह परिहार ने कहा कि घरेलू गैस सप्लाई में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। सभी एजेंसी संचालकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ बुकिंग का समय चार दिन बढ़ाया गया है। लोगों से अपील है कि वे चिंता न करें और ब्लैक मार्केटिंग का शिकार न हों।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसों से दहला फरीदाबाद, अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत; अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।