Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में ऑनर किलिंग का मामला आया सामने, किशोरी को भगाने के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    Updated: Fri, 22 May 2026 12:10 PM (IST)

    फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 21 वर्षीय मोनू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। यह मामला कथित तौर पर इज्जत के नाम पर हत्या (ऑनर किलिंग) से जुड़ा है, जिसमें लड ...और पढ़ें

    मृतक युवक का फाइल फोटो और गमजदा परिजन। जागरण

    मृतक युवक का फाइल फोटो और गमजदा परिजन। जागरण

    HighLights

    1. बल्लभगढ़ में 21 वर्षीय युवक मोनू की पीट-पीटकर हत्या।

    2. मामला कथित तौर पर ऑनर किलिंग से जुड़ा है।

    3. लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के तिगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 21 वर्षीय मोनू भिवाड़ी के सैदपुर गांव का रहने वाला था।

    मृतक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर इज्जत की खातिर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। बीके अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम चल रहा है।

    लड़की के परिवार ने दर्ज कराई थी FIR

    युवक मोनू के चाचा नरेंद्र ने बताया कि मोनू पर तिगांव के अधाना पट्टी निवासी कुलभूषण ने एक एफआईआर 19 अप्रैल को अपनी बेटी को भगाकर ले जाने के मामले में दर्ज कराई थी। 

    jagran News (1990)

    ऑनर किलिंग का निकला मामला

    बताया गया कि ये ऑनर किलिंग का मामला है। मृतक के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज था। लड़की के मामा सैदपुर में रहते हैं। लड़की वहां जाती थी। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। लड़की के परिजनों ने बेरहमी से मर्डर किया है।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: प्रेमिका के पिता को गला दबाकर मार डाला, प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर दिया वारदात को अंजाम; युवक गिरफ्तार

    17 तारीख को घर से निकला था और 20 तारीख की सुबह मरणासन्न हालत में लड़की के घर के बाहर पड़ा था।

    मोनू (21 वर्ष) पुत्र भीम सिंह ने अभी 12वीं की परीक्षा 70 फीसद अंक से पास की थी। उसने स्कूल की तरफ से स्टेट लेवल पर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था। जिला स्तर पर उसके पास कई मेडल भी थे। मोनू दो भाई थे और पिता भीम सिंह ड्राइवर है।