फरीदाबाद: प्रेमिका के पिता को गला दबाकर मार डाला, प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर दिया वारदात को अंजाम; युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद में बेटी के प्रेम-संबंधों के चलते 50 वर्षीय मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अ ...और पढ़ें

फरीदाबाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
फरीदाबाद में 50 वर्षीय मुकेश की गला दबाकर हत्या।
बेटी के प्रेम-संबंधों के चलते हुई यह वारदात।
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सारन गांव निवासी 50 वर्षीय मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को गांव नेकपुर के समीप फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी के मृतक की बेटी के साथ प्रेम-संबंध थे। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।
पुलिस के अनुसार, मुकेश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बाद में उसका शव गांव नेकपुर के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पूछताछ में कबूल की वारदात
जांच के दौरान पुलिस को एक युवक पर शक हुआ, जो खुद थाने पहुंचकर मुकेश की गुमशुदगी दर्ज करवाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसकी बातों में विरोधाभास मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
हत्या के बाद शव को छिपा दिया था
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का मृतक की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गांव नेकपुर के समीप फेंक दिया, ताकि मामला छिपा रहे।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पिता ने 5 साल के इकलौते बेटे की हत्या की, फिर बेटे के शव को सीने से बांध खुद भी लगा ली फांसी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।