फरीदाबाद में सिगरेट पीने से रोका तो भड़का युवक, गाली देने के बाद चाकू घोंपकर कर दी हत्या
फरीदाबाद के ओम एंक्लेव में सिगरेट पीने से रोकने पर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अब मामले की जांच जारी है। ...और पढ़ें

विरोध करने पर मुरली ने किशोरी को चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HighLights
सिगरेट पीने से रोकने पर युवक की चाकू मारकर हत्या।
फरीदाबाद के ओम एंक्लेव में हुई वारदात।
आरोपित मुरली ने किशोरी को चाकू घोंपा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के ओम एंक्लेव में सिगरेट पीने से मना करने पर चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम किशोरी था। यहां परिवार के साथ रहता था। मुरली नाम के आरोपित को उसने सिगरेट पीने से मना किया था। इस बात पर मुरली ने किशोरी को गाली दी। विरोध करने पर मुरली ने किशोरी को चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।