विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लिफ्ट बंद होने से एक घंटे तक फंसे रहे व्यक्ति, तोड़कर निकाला गया बाहर

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:56 AM (IST)

फरीदाबाद के एसआरएस रेजिडेंसी में एक व्यक्ति लिफ्ट खराब होने से एक घंटे तक फंसा रहा, जिसे बाद में तोड़कर ...और पढ़ें

फरीदाबाद में लिफ्ट खराब होने से फंसा व्यक्ति ( एआई जेनरेटेड इमेज )

फरीदाबाद में लिफ्ट खराब होने से फंसा व्यक्ति ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. फरीदाबाद में लिफ्ट खराब होने से व्यक्ति फंसा।

  2. एक घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट तोड़कर निकाला।

  3. निवासियों ने आरडब्ल्यूए पर लापरवाही का आरोप लगाया।

निभा रजक, फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी सोसायटी में मंगलवार को लिफ्ट खराब होने से स्थानीय निवासी मनीष माहेश्वरी एक घंटे तक अंदर फंसे रहे। काफी प्रयास के बाद जब लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सी-6 टॉवर की दसवीं मंजिल पर रहने वाले मनीष माहेश्वरी अपने फ्लैट पर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट बीच में अचानक बंद हो गई। उन्होंने कई बार अलार्म बजाकर मदद मांगने की कोशिश की।

मौके पर पहुंचे सुरक्षा गॉर्ड 

करीब 10 मिनट बाद आवाज सुनकर मौके पर सुरक्षा गॉर्ड पहुंचे और लिफ्ट खोलने का प्रयास करने लगे। लेकिन, लिफ्ट नहीं खुली। इसके बाद अन्य सुरक्षा गॉर्ड पहुंचे।

एक घंटे की मशक्कत के बाद मनीष माहेश्वरी को बाहर निकाला गया। अगर समय रहते उन्हें बाहर नहीं निकाला जाता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

कई बार की जा चुकी थी शिकायत 

लोगों का कहना है कि अधिक समय तक लिफ्ट में बंद होने के कारण उनकी तबियत भी बिगड़ने लगी थी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट खराब होने की घटना बार बार हो रही है।

लिफ्ट की मरम्मत और नियमित रखरखाव को लेकर कई बार आरडब्ल्यूए से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।


तकनीकी समस्या आने के कारण लिफ्ट बंद हुई थी। सूचना के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और 20 मिनट में व्यक्ति को बाहर निकाल लिया गया।- विजय जसूजा, आरडब्ल्यूए प्रधान 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटी, विपक्ष ने मतगणना का किया बहिष्कार


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।