Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद विकास प्राधिकरण की नई योजना पर काम शुरू, माइक्रो एसटीपी से बुझेगी पार्कों की प्यास

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 08:20 AM (IST)

    फरीदाबाद में ग्रीनबेल्ट और पार्कों की सिंचाई अब एसटीपी से साफ किए गए पानी से होगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण 12 माइक्रो एसटीपी लगाने की योजना पर ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में ग्रीनबेल्ट व पार्कों में एसटीपी से साफ हुए पानी से सिंचाई होगी। एआई जनरेटेड

    फरीदाबाद में ग्रीनबेल्ट व पार्कों में एसटीपी से साफ हुए पानी से सिंचाई होगी। एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। अब ग्रीनबेल्ट व पार्कों में एसटीपी से साफ हुए पानी से सिंचाई होगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की शहर में 12 माइक्राे एसटीपी लगाने की योजना पर धरातल पर काम शुरू होने वालाा है।

    एसटीपी बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द एक एजेंसी फाइनल कर इसे वर्क अलॉट किया जाएगा। याद रहे कि मंत्री बनने के बाद विपुल गोयल ने इस परियोजना को बनाने के लिए कहा था। लेकिन सालभर से अधिक समय होने के बाद भी परियोजना कागजों में रही।

    जल्द काम शुरू कराने के लिए कहा

    वहीं, पिछले दिनों मंत्री ने अधिकारियों से इस परियोजना की अपडेट जानकारी ली। इसके बाद जल्द काम शुरू कराने के लिए कहा। वैसे इस परियोजना का मकसद पेयजल आपूर्ति की बचत करना था और सीवर के साफ पानी से पार्क व ग्रीनबेल्ट की सिंचाई करना है।

    प्राधिकरण द्वारा 12 माइक्रो एसटीपी लगाए जाने हैं। इन एसटीपी से सेक्टर-9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 29, 30, 31, 32, 34, 35 और 37 के पार्क व ग्रीनबेल्ट कनेक्ट होंगे।

    यह भी पढ़ें- गजब हाल! फरीदाबाद में एक दिन में ही उखड़ी स्मार्ट चौराहों की सड़कें, ठेकेदारों की मनमानी पर आंखें मूंदे बैठे अधिकारी

    यानी पार्क के अंदर 500 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता वाला एसटीपी बनया जाएगा। जिसके पानी से सेक्टरों में हरियाली रहेगी। फिलहाल पार्क व ग्रीनबेल्ट में सिंचाई के लिए पेयजल का प्रयोग किया जाता है। इसका सीधा असर भूजल स्तर पर पड़ रहा है। साथ ही मांग व आपूर्ति में अंतर बढ़ता जा रहा है।

    प्राधिकरण के पास 330 एमएलडी पानी का ही इंतजाम है और खपत 450 एमएलडी के पास पहुंच गई है।प्राधिकरण के मुख्य अभियंता विशाल बंसल ने बताया कि एसटीपी लगाने का काम जल्द शुरू होगा।

     

    खबरें और भी