गजब हाल! फरीदाबाद में एक दिन में ही उखड़ी स्मार्ट चौराहों की सड़कें, ठेकेदारों की मनमानी पर आंखें मूंदे बैठे अधिकारी
ग्रेटर फरीदाबाद में स्मार्ट चौराहों पर बनी सड़कें एक दिन में ही उखड़ रही हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। ...और पढ़ें
-1775799546812_m.webp)
फरीदाबाद में स्मार्ट चौराहों की सड़कें एक दिन ही उखड़ गई। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में स्मार्ट चाैराहे बनाने के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा जो चौराहों की सड़कें बनाई जा रही हैं, वहां एक दिन बाद ही इनकी रोड़ी उखड़ रही है।
इससे न केवल सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं बल्कि वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत दाेपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ऐसे वाहन रोड़ी की वजह से फिसल रहे हैं।
कम इस्तेमाल किया जा रहा तारकोल
दरअसल, अधिकारी मौका मुआयना तक नहीं करते कि कैसा काम हो रहा है। इसलिए ठेकेदार मनमर्जी से अपना काम करता है। पता चला है कि तारकोल की कमी की वजह से ठेकेदार ने सड़क बनाने में बेहद कम तारकोल का प्रयोग किया है ताकि कम तारकाेल से अधिक काम किया जा सके।
सड़क निर्माण की जांच की मांग कर रहे लोग
उधर, ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले लोग इस सड़क निर्माण की जांच की मांग कर रहे हैं। जिन चौराहों पर सड़क बनाने में लापरवाही बरती गई है, उनमे बीटीपीटी और एडोर का चौराहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: संत सूरदास की जन्मस्थली सिही में सीवर का कहर, गलियां बनी तालाब
प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया का कहना है कि जेई को भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि रोड़ी उखड़ रही है तो एक और परत डलवा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के चारों ओर बनेगी 1.76 करोड़ की नई सड़क, मिलेगी राहत