फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के चारों ओर बनेगी 1.76 करोड़ की नई सड़क, मिलेगी राहत
फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के चारों ओर टूटी सड़क के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। 1.76 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है और इस महीने के अंत तक ...और पढ़ें
-1775765354664_m.webp)
फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के चारों ओर टूटी सड़क के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। इमेज एआई
HighLights
निगम मुख्यालय के चारों ओर सड़क निर्माण जल्द शुरू होगा।
1.76 करोड़ रुपये का टेंडर जारी, काम माह अंत तक।
टूटी सड़क से मिलेगी राहत, जाम की समस्या होगी खत्म।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय के चारों तरफ टूटी सड़क को जल्द ही बनाने का काम शुरू किया जाएगा। निगम ने सड़क बनाने को लेकर 1.76 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। निगम का दावा है कि इस माह के अंत में काम भी शुरू कर दिया जाएगा। निगम मुख्यालय के चारों तरफ पिछले कई सालों से सड़क टूटी हुई है।
इस सड़क से तीन नंबर की तरफ से आने वाले लोग दशहरा ग्राउंड होते बादशाह खान नागरिक अस्पताल व नगर निगम मुख्यालय जाते हैं। इसके साथ ही सैनिक कालोनी, डबुआ कालोनी और अन्य जगहों पर जाने वाले लोग भी इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं।
जर्जर रोड के कारण काफी जाम भी लग जाता है। कई बार तो मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती है। लोगों की ओर से पिछले काफी समय से सड़क को बनाने की मांग की जा रही थी। निगम टूटी सड़क पर बार बार पेच वर्क करवाकर काम चला रहा था। वर्षा के समय पेच वर्क पूरी तरह खराब हो जाता है।
मेयर प्रवीण बतरा जोशी की ओर ने सड़क के निर्माण को लेकर निगम आयुक्त को निर्देश दिए थे। जिसके बाद टेंडर लगाया गया है। हालांकि इससे पहले भी निगम की ओर से सड़क निर्माण को लेकर टेंडर लगाया गया था। लेकिन किसी भी एजेंसी ने निर्माण में रूचि नहीं दिखाई।
खबरें और भी
इस सड़क से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। कई वाहन चालक संतुलन बिगड़ने के कारण गिर भी चुके हैैं। शीघ्र ही सड़क निगम मुख्यालय के दोनों तरफ बनाई जाएगी।
-प्रवीण बतरा जोशी, मेयर, नगर निगम
यह भी पढ़ें: दैनिक जागरण में खबर छपते ही हरकत में PWD, तिगांव में बस सेवा के लिए रोड तैयार