विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कूड़ा निस्तारण पर फरीदाबाद में बढ़ा विवाद, सेक्टर-28 में लोगों का प्रदर्शन; में 20 नवंबर तक का अल्टीमेटम

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:05 PM (IST)

फरीदाबाद में कूड़ा निस्तारण को लेकर प्रतापगढ़ और राजीव कॉलोनी के निवासियों ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात की।

कलेक्शन प्वाइंट पर ही निस्तारण की तैयारी।

कलेक्शन प्वाइंट पर ही निस्तारण की तैयारी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले में कूड़े को लेकर हंगामा थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि निगम की ओर से जहां पर कूड़ा डालने और निस्तारित करने की योजना तैयार की जाती है।

वहां के लोग भड़क जाते हैं। मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा था कि प्रतापगढ़ निस्तारण प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जिसको लेकर लोगों के मन में डर बैठ गया कि वहां पर कूड़े का पहाड़ बड़ा कर दिया जाएगा।

इस समस्या को लेकर ही बुधवार को वार्ड-एक के पार्षद मुकेश डागर के साथ सैकड़ों लाेग सेक्टर-28 में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास पर पहुंच गए। जहां पर मंत्री ने कहा कि तीन महीने में सारा कूड़ा निस्तारित करने का पूरा प्रयास रहेगा। इसके बाद प्रतापगढ़ में केवल एनआइटी का कूड़ा ही जाएगा।

औद्योगिक नगरी से 1200 टन कूड़ा

औद्योगिक नगरी से 1200 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। जबकि 300 टन ही निस्तारित हो पा रहा है। 300 टन कूड़ा प्रतापगढ़ और मुजेड़ी में निस्तारित हो रहा है। बाकी कचरा शहर की सड़कों पर अलग-अलग पर डाला जा रहा है।

अब निगम ने पिछले माह भांकरी गांव के रकबे में आने वाली जमीन पर कूड़ा डालना शुरू किया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना भी शुरू कर दिया था। इस दौरान उनको हटाने के प्रयास में पथराव भी हुआ।

भाकरी में 20 नंवबर तक डलेगी कूड़ा

मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाकरी में केवल 20 नंवबर तक ही कूड़ा डलेगा। इसके साथ ही प्रतापगढ़ की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जिसके बाद भांकरी गांव के लोग शांत हुए थे। लेकिन प्रतापगढ़ के लोगों की समस्या बढ़ गई थी।

लोगों ने कहा कि पहले से ही खड़ा कूड़े का पहाड़

लोगों ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि पहले ही वहां पर कूड़े का पहाड़ खड़ा हुआ है। अब ऐसे में उसकी क्षमता बढ़ने के साथ अधिक कूड़ा भी वहां पर डाला जाएगा। जिससे लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ जाएगी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन माह के भीतर सभी कलेक्शन प्वाइंट पर निस्तारण का काम शुरू हो जाएगा।

एनआइटी में एनआइटी का ही कूड़ा 

इसके बाद से केवल एनआइटी में एनआइटी का ही कूड़ा डाला जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद भी कुछ लोग शांत नहीं हुए और उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के आगे लेटने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनको सेक्टर-31 थाने ले जाकर कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

'प्रतापगढ़ में पहले ही कूड़े का पहाड़ खड़ा है। ऐसे में लोेगों के मन डर बैठ गया था कि वहां पर और अधिक कूड़ा डाला जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि तीन माह के भीतर पूरे कूड़े को जीरो करने का प्रयास रहेगा। इसके साथ ही प्रतापगढ़ में केवल एनआइटी का कूड़ा ही डाला जाएगा।'

-मुकेश डागर, पार्षद

'नगर निगम की ओर से टेंडर लगा दिया गया है। 10 कलेक्शन प्वाइंट पर भी निस्तारण की मशीन लगाई जाएगी। अब कूड़ा निस्तारण का काम काफी तेजी से किया जाएगा। तीन माह बाद न केवल प्रतापगढ़ का कूड़ा पूरी तरह से खत्म होगा। बल्कि सड़कों पर भी कूड़े का ढेर दिखाई नहीं देगा।'

-कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में जाम की झंझट होगा खत्म, नीलम पुल और सर्विस रोड के नीचे बनेगा अंडरपास; हाईवे से जुड़ेगा NIT

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: सेक्टर-23 की सड़क होगी डबल लेन, जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।