विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद: सेक्टर-23 की सड़क होगी डबल लेन, जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:54 AM (IST)

फरीदाबाद में हार्डवेयर सोहना रोड से सेक्टर-23 जाने वाली सड़क को जल्द ही डबल लेन बनाया जाएगा, जिससे जाम और ...और पढ़ें

फरीदाबाद : सेक्टर-23 की सड़क होगी डबल लेन (एआई जेनरेटेड इमेज )

फरीदाबाद : सेक्टर-23 की सड़क होगी डबल लेन (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सेक्टर-23 सड़क को डबल लेन बनाया जाएगा।

  2. जलभराव और जाम की समस्या होगी खत्म।

  3. ड्रेनेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हार्डवेयर सोहना रोड से सेक्टर-23 की तरफ जाने वाले लोगों को जाम और जलभराव से जल्द ही राहत मिलेगी। सेक्टर-23 बिजली विभाग कार्यालय वाली सड़क को निगम की ओर से डबल लेन बनाया जाएगा। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम भी दुरुस्त किया जाएगा।

बता दें कि हार्डवेयर चौक की ओर से आने वाले लोग इसी सड़क से सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, सेक्टर-52 तक जाते हैं। वर्षा के दौरान तो सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है।

सड़कों पर वाहनों का रहता है अधिक आवागमन..

वार्ड-4 की पार्षद संगीता भारद्वाज की ओर से विधायक मूलचंद शर्मा के सामने सड़क को डबल लेन करने का प्रस्ताव रखा गया था।

पार्षद का कहना था कि सड़क पर वाहनों का आवागमन अधिक होता है। इसके साथ ही वर्षा पानी निकासी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है।

वर्षा का पानी तीन से चार दिन तक सड़क पर खड़ा रहता है। इसी सड़क पर एक सरकारी स्कूल भी बना हुआ है।

निगम अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश

वहीं, बिजली विभाग कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोगाें को आना जाना होता है। विधायक ने निगम अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा था।

इस सड़क के डबल लेन बनने से करीब पांच हजार लोगों को लाभ होगा। पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने कहा कि डबल लेन और पानी निकास की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एस्टीमेट तैयार करके आयुक्त के पास फाइल भेजी गई है।

निर्माण कार्य को लेकर जल्द ही टेंडर लगाय जाएगा, ताकि लाेगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।- डालचंद शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम 

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद नगर निगम को जल्द मिलेंगे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर, पार्षदों ने सुझाए ये नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।