Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में सबसे व्यस्त मार्ग पर लगने वाले जाम से मिलेगा छुटकारा, NHAI बनाएगा नया कट

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:14 AM (IST)

    फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लभगढ़ के पास लगने वाले जाम से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। गुरुग्राम नहर के पास मौजूदा कट को आगे स्थानांतरित किया जाए ...और पढ़ें

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए इस कट को ट्रैफिक जाम का समाधान करने के लिए 15 फुट आगे बनाया जाएगा। जागरण

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए इस कट को ट्रैफिक जाम का समाधान करने के लिए 15 फुट आगे बनाया जाएगा। जागरण

    HighLights

    1. राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा।

    2. गुरुग्राम नहर के पास मौजूदा कट आगे बनेगा।

    3. जलभराव की समस्या के लिए पाइपलाइन डाली गई।

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले जाम से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा। गुरुग्राम नहर के पास बनाए गए कट को बंद करके इसको थोड़ा आगे बनाया जाएगा।

    नए कट के बनने के बाद बल्लभगढ़ आने वाले वाहन सर्विस लेन की बजाय सीधे आ सकेंगे। गुरुग्राम नहर किनारे वाले मार्ग से जाने के लिए वाहनों का सर्विस लेन से आवागमन होगा।

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्षा के मौसम में अक्सर सेक्टर-4 के पास जलभराव होने से ट्रैफिक जाम लगता था। इस जलभराव को देखते हुए अब एफएमडीए ने एनसीबी के पास से लेकर गुरुग्राम नहर तक पाइप लाइन डाली है।

    कुछ दिन के लिए एक कट बनाया

    इस पाइप लाइन से पानी को नहर तक पहुंचाने के लिए बूस्टर बनाया गया है। इस बूस्टर पर पंप लगाया गया है। पंप को चलाने के लिए एनएचएआई की तरफ से जनरेटर रखा गया है। इस कार्य के चलते फ्लाईओवर से पहले गुरुग्राम नहर के पास कुछ दिन के लिए एक कट बनाया है।

    लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा

    इस कट से फरीदाबाद से बल्लभगढ़ आने वाले वाहन और गुरुग्राम नहर के रास्ते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोन वाले वाहन निकल रहे हैं। गुरुग्राम नहर के रास्ते पर जाने वाले वाहनों के कारण बल्लभगढ़ में फरीदाबाद से पलवल की तरफ जाने वाली राजमार्ग की सर्विस लेन पर लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। उमस भरी गर्मी में लोग आधा-पौना घंटे से पहले जाम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

    इस जाम का अब स्थायी समाधान प्रशासन और एनएचएआई मिलकर निकाल रहे हैं। राजमार्ग पर बनाए फिलहाल कट को थोड़ा आगे बनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में नई प्रॉपर्टी टैक्स पॉलिसी लागू, महिलाओं को मिलेगी 25% छूट; पढ़ें क्या है नया नियम?

    गुरुग्राम नहर वाले मार्ग और राजमार्ग से आने वाले वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जबकि बल्लभगढ़ में राजमार्ग की सर्विस लेन डबल लेन हैं। फिर सोहना चौक पर लगातार लंबा जाम लग रहा है। इसका प्रशासन को समाधान करना चाहिए। - विजय विरमानी

    राजमार्ग पर गुरुग्राम नहर से लेकर मेट्रो स्टेशन तक लंबा जाम लगा रहता है। उमस भरी गर्मी में लोगों को निकलने में आधा से एक घंटा लग रहा है। इससे प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ रही है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस को संचालन में खासी मेहनत करनी पड़ती है। यह परेशानी हर वर्ष वर्षा के मौसम बढ़ जाती है। - कुलदीप बंसी मेहता

    राजमार्ग पर लगने वाले जाम का अब स्थायी समाधान हो जाएगा। कट को कुछ आगे बल्लभगढ़ की तरफ बनाया जाएगा। इस कट से बल्लभगढ़ आने वाले वाहन निकल कर आएंगे। जिन वाहनों को गुरुग्राम नहर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाना है वह सीधे सर्विस लेन से होकर जाएंगे। इस तरह से ट्रैफिक कम हो जाएगा। - मयंक भारद्वाज, एसडीएम बल्लभगढ़