अब मकान बनाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, फरीदाबाद में घर बैठे पास होगा नक्शा; हर मिनट का अपडेट मिलेगा
फरीदाबाद नगर निगम जल्द ही मकान निर्माण के नक्शे पास करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरू करेगा। इससे लोगों को महीनों तक निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने प ...और पढ़ें

फरीदाबाद में अब ऑनलाइन नक्शा पास होगा। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
ऑनलाइन प्रणाली से नक्शे पास करने की तैयारी पूरी
अधिकारियों के लिए फाइल निपटाने की समय-सीमा तय
पारदर्शिता बढ़ेगी, सरकारी कामकाज होगा पेपरलेस
दीपक पांडेय, फरीदाबाद। अब मकान निर्माण के लिए नक्शा पास कराने वाले लोगों को महीनों निगम मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। निगम की ओर से ऑनलाइन नक्शा पास करने को लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया है।
सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी की ओर से इसका प्रेजेंटेशन की निगम आयुक्त के सामने दे दिया गया है। वहीं, शहरी स्थानीय निकाय की ओर से इसको मंजूरी मिल चुकी है।
निगम का दावा है कि जल्द ही ऑनलाइन नक्शा पास की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सेक्टरों के लोगों को नक्शा पास करवाकर ही निर्माण करना होता है।
बिना नक्शा पास करवाएं निर्माण करने पर निगम की ओर से तोड़फोड़ कर दी जाती है। इसके साथ ही मकान का कंप्लीशन भी पास नहीं किया जाता है। निगम के पास पिछले छह माह में 150 से अधिक नक्शे पास होने के लिए आए है। हर माह 22 नक्शे अलग-अलग जगहों के लिए आते हैं।
कमेटी करती है नक्शों को पास
मकान के नक्शों को पास करने के लिए नगर निगम में संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें संयुक्त आयुक्त, सीनियर टाउन प्लानर, सीनियर आर्किटेक्ट और कार्यकारी अभियंता शामिल होते हैं।
फाइल इन सभी अधिकारियों के पास जाती है। कई बार अधिकारियों पर वर्कलोड अधिक होने की वजह से फाइल टेबल पर ही पड़ी रह जाती है। वहीं अभी नक्शा पास कराने को लेकर कोई सीमित समय भी निर्धारित नहीं है।
इस समय एक फाइल को पास होने में करीब एक से डेढ़ माह का समय लग जाता है। इसको लेकर किसी भी तरह की मानिटरिंग नहीं की जाती है। वहीं कई बार ऐसे भी मामले सामने आए है।
जिसमें नक्शे की फाइल से दस्तावेज ही गुम हो जाते हैं। जिसके बाद लोगों को वह दोबारा से जमा कराने होते हैं। फाइल चलाने की प्रक्रिया फिर दोबारा से शुरू होती है।
सभी अधिकारियों के लिए टाइम किया जाएगा तय
नई प्रक्रिया के तहत सभी अधिकारियों के लिए फाइल पास करने को लेकर समय तय किया जाएगा। फाइल सरल पोर्टल पर लोड होने के बाद सभी अधिकारियों के पास डिजिटल रूप से ही जाएगी।
खबरें और भी
वहीं निगम आयुक्त इसकी मानिटरिंग करेंगे। अगर किसी भी अधिकारी के पास तय समय से अधिक फाइल रहेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी कामकाज को पूरी तरह से पेपरलेस किया जा रहा है। आनलाइन नक्शा पास करना भी उसका ही हिस्सा है। इस प्रक्रिया में संबंधित व्यक्ति के पास हर अपडेट होगी। उसकाे जानकारी होगी की फाइल किस ब्रांच में किस अधिकारी के पास है।
- धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
- 20 से अधिक काॅलोनियों और सेक्टरों के नक्शे निगम के होते हैं पास।
- 22 नक्शे हर माह निगम में आते हैं।
- 150 नक्शे पिछले छह माह में निगम के पास आए।
- 05 अधिकारियाें की कमेटी नक्शे पर लगाती है मुहर।
- 01 माह का समय अभी लगता है नक्शा पास होने में।
यह भी पढ़ें- RTE के तहत दाखिले शुरू, 16 अप्रैल तक करें आवेदन; फरीदाबाद में निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित