RTE के तहत दाखिले शुरू, 16 अप्रैल तक करें आवेदन; फरीदाबाद में निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित
फरीदाबाद में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक 16 अप्रैल तक उज्ज्वल पोर्टल पर ऑनला ...और पढ़ें
-1775733359872_m.webp)
आरटीई के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू। एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत जिला के प्राइवेट स्कूलों में बृहस्पतिवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक बच्चों के दाखिला के लिए 16 अप्रैल तक उज्जल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसके बाद बच्चों को स्कूल अलॉट होंगे और दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-प्रथम में होगा।
दस्तावेज का सत्यापन किया
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत सभी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों ने 11 से 20 मार्च के बीच सीटों का विवरण दिया, इसके बाद 23 से 29 मार्च तक दस्तावेज का सत्यापन किया गया। एक से छह अप्रैल के बीच सत्यापित स्कूलों की सूची जारी की गई थी। अब नौ से 16 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे।
इन दस्तावेज को करना है ऑनलाइन अपलोड
आवेदन करने के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, रेजीडेंट सर्टिफिकेट और जन्म प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है। इन दस्तावेज को अभिभावकों को आनलाइन अपलोड करना है। लाटरी का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित होगा। चयनित बच्चों का दाखिला 21 से 30 अप्रैल तक कराया जाएगा। प्रतीक्षा सूची के आधार पर प्रवेश एक से पांच मई तक होंगे।
यह भी पढ़ें- 22 करोड़ के गबन मामले में पूर्व बीडीपीओ सहित 6 पर चार्जशीट, फरीदाबाद में ग्राम पंचायत ने कैसे किया बड़ा खेल?
आरटीई कानून का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। कोई भी प्राइवेट स्कूल पात्र बच्चों को प्रवेश देने से इंकार करेगा तो सख्त कार्रवाई होगी। - बसंत कुमार ढिल्लो, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी