विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी में देखा प्ले ब्वॉय बनने का मौका, ज्यादा होशियारी के चक्कर में गंवा बैठे गाढ़ी कमाई

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:28 AM (IST)

फरीदाबाद में एक व्यक्ति से 'प्ले ब्वॉय' की नौकरी दिलाने के बहाने 89 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई। साइबर ...और पढ़ें

प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर की ठगी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर की ठगी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. फरीदाबाद में 'प्ले ब्वॉय' नौकरी के नाम पर 89 हजार की ठगी।

  2. साइबर पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  3. आरोपी नोएडा से व्हाट्सएप के जरिए ठगी का गिरोह चला रहे थे।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। प्ले ब्वॉय की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 89 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने फेसबुक पर संपर्क करने के बाद पीड़ित से वाट्सएप पर बातचीत शुरू की और नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये रकम ट्रांसफर करवा ली।

प्ले ब्वॉय की नौकरी का दिया था ऑफर

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दो आरोपित फिरोज और प्रकाश नोएडा सेक्टर-58 में किराये पर कमरा लेकर इस तरह की ठगी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान एक फेसबुक आइडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में वाट्सएप पर चैट होने लगी। 30 और 31 अगस्त को उसे प्ले ब्वॉय की नौकरी का ऑफर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

रजिस्ट्रेशन के नाम पर उससे पहले 1,200 रुपये लिए गए। इसके बाद नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 89 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।

शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फिरोज खान, प्रकाश और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, फिरोज और प्रकाश आपस में पार्टनर हैं। दोनों ने नोएडा के सेक्टर-58 में एक कमरा किराये पर ले रखा था, जहां से वाट्सएप पर लोगों से बातचीत कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोप है कि महिला ने शिकायतकर्ता से वाट्सएप पर चैट की और नौकरी के नाम पर उससे पैसे ट्रांसफर करवाए।

पुलिस के अनुसार, फिरोज बीबीए पास है, जबकि प्रकाश 12वीं फेल है। तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।