Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिगड़ते रिश्तों के बीच फरीदाबाद में बांग्लादेशियों की धरपकड़ तेज, 85 को किया गया डिपोर्ट

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 03:08 PM (IST)

    फरीदाबाद पुलिस बांग्लादेश के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के बीच अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को ढूंढकर डिपोर्ट कर रही है। पिछले चार महीनों में 85 बांग् ...और पढ़ें

    बांग्लादेशियों को ढूंढ-ढूंढकर डिपोर्ट कर रही पुलिस। फाइल फोटो

    बांग्लादेशियों को ढूंढ-ढूंढकर डिपोर्ट कर रही पुलिस। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बांग्लादेश के साथ तनावपूर्ण होते रिश्तों का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। पुलिस बांग्लादेशियों को ढूंढ-ढूंढकर डिपोर्ट कर रही है। पुलिस आयुक्त ने कई टीमों की इसके लिए ड्यूटी लगाई है।

    पिछले चार महीने के दौरान पुलिस टीमों ने 85 बांग्लादेशियों को ढूंढकर वापस उनके देश भेजा है। इनमें पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस की टीमें उन्हें हिरासत में लेकर शेल्टर में भेजती हैं। वहां से उनके सभी दस्तावेज, नाम, परिवार की जानकारी लेकर बीएसएफ के पास भेजी जाती है।

    इसके बाद उन्हें बांग्लादेश भेज दिया जाता है। इससे पहले मई 2025 में पलवल और नूंह की पुलिस ने महज नौ दिन के अंदर 106 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया था। फरीदाबाद में पुलिस की टीम ने शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की तलाश तेज कर दी है।

    कूड़ा छांटने का कर रहे काम

    जानकारी के मुताबिक बांग्लादेशी शहर में कूड़े के ढेर को छांटने का काम करते हैं। पुलिस की टीमों ने अभी तक जिन्हें भी तलाशा है, वे सभी कूड़े के गोदामों में काम करते पाए गए। कुछ ऐसे भी हैं जो ईको ग्रीन की गाड़ी और डंपिंग यार्ड में कूड़ा छांटने का काम करते थे।

    गंदगी से जुड़े काम को करने का एक कारण यह भी है कि यहां ये आसानी से पहचान में नहीं आते। बदतर माहौल में रहने के कारण इन्हें काफी बीमारियां भी हो चुकी हैं। पुलिस की टीम बांग्लादेशियों को पकड़कर ट्रेन बसों में ले जाती है। यहां से सभी जानकारी लेने के बाद बीएसएफ को भेजी जाती है।

    खबरें और भी

    बीएसएफ की तरफ से मंजूरी आने के बाद पुलिस की टीम बांग्लादेशियों को गाड़ी में बिठाकर बार्डर पर छोड़ आती है। वहां से उन्हें उनके देश में भेज दिया जाता है।

    जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में 50 के आसपास झुग्गी बस्तियां हैं। इसके अलावा दर्जनों अवैध कालोनियां हैं। पुलिस की टीम शहर में चोरी-छिपे अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की इन इलाकों में तलाश कर रही है। इसके लिए लोकल मुखबिर तंत्र की भी मदद ली जा रही है।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा बनी बड़ी चुनौती, भारी चालान के बावजूद नियम तोड़ रहे वाहन चालक