Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में दुकान पर CM फ्लाइंग स्क्वॉड का छापा, ‘1 पर 1 फ्री’ बिक रहा था एक्सपायरी सामान

    By Harender NagarEdited By: Anup Tiwari
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 04:03 PM (IST)

    मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग ने फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक दुकान पर छापा मारा। राजेश कुमार की दुकान पर एक्सपायरी दूध, दही, कोल्ड ड ...और पढ़ें

    छापामार कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की टीम। जागरण

    छापामार कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की टीम। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उडन दस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने डबुआ कालोनी में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में एक परचून दुकान पर रेड कर बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया।

    टीम ने मौके पर ही एक्सपायरी उत्पाद नष्ट कराए और सैंपल जांच के लिए भेजा है। मुख्यमंत्री उडन दस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि डबुआ कालोनी में गली नंबर एक स्थित राजेश कुमार की दुकान पर एक्सपायरी दूध, दही, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य सामग्री सस्ते दामों में बेची जा रही है।

    सूचना के आधार पर टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुनीत शर्मा के साथ औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान पर मौजूद राजेश कुमार से लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

    ऑफर पर बेचा जा रहा था

    निरीक्षण में 90 लीटर दूध, दो लीटर दही, दो किलोग्राम घी, 240 पैकेट जूस और 29 बोतल कोल्ड ड्रिंक सहित कुल 14 प्रकार की खाद्य सामग्री एक्सपायरी पाई गई। आरोप है कि इन उत्पादों को एक पर एक फ्री आफर के साथ ग्राहकों को बेचा जा रहा था।

    कार्रवाई करते हुए टीम ने दूध का एक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा तथा सभी एक्सपायरी खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और एक्सपायरी सामान रखने व बेचने के संबंध में अलग से केस दर्ज किया जाएगा।

    पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि वह बड़े माल या दुकानों से एक्सपायरी के नजदीक पहुंचे उत्पाद सस्ते में खरीदकर आफर के साथ बेचता था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी वैधता तिथि अवश्य जांचें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 12 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार; किसानों से मांगे आवेदन