Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में NHAI ने एक महीने पहले बनाई सर्विस रोड, अब गंदा पानी जमा होने से टूटने का खतरा 

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:05 PM (IST)

    फरीदाबाद के सीकरी गांव में नई बनी सर्विस रोड पर घरों से निकलने वाले गंदे पानी के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। एनएचएआई के सुझाव के बावजूद गांव के ...और पढ़ें

    जलभराव से मुक्ति नहीं। जागरण

    जलभराव से मुक्ति नहीं। जागरण

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सीकरी गांव के सामने सर्विस रोड को एक महीने पहले कंकरीट से बनाया गया था लेकिन जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं किया जा सका था।

    दरअसल, सर्विस रोड पर गांव के घरों से निकलने वाला गंदा पानी बहकर जमा हो जाता है। बीते दिवस आई मानसून की अच्छी वर्षा से यह सड़क फिर से लबालब हो गई थी। वर्षा का पानी टैंकरों से निकाल दिया गया, लेकिन गांव की तरफ से आने वाला पानी नहीं रुक पा रहा है।

    हालात यह है कि यदि इस सर्विस रोड पर पर लगातार इसी तरह गंदा पानी जमा होता रहा तो यह जल्द ही टूटने का खतरा बना हुआ है। दिल्ली आगरा राजमार्ग का यह गांव आगे इंडस्ट्रियल एरिया और कई गांवों को जोड़ता है। इसीलिए सर्विस रोड पर ज्यादा ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है।

    गांव के पानी को जोहड़ से जोड़ने की कवायद फेल

    एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह से जिला उपायुक्त व बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त को सुझाव दिया था कि गांव के पानी को जोहड़ बनाकर रोका जा सकता है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन को प्लानिंग करके पानी के संचयन और स्वच्छता को बरकरार रखना चाहिए, तब यह निर्णय लिया गया था कि पाइप लाइन डालकर पुराने जोहड़ से ही पूरे गांव के पानी को संरक्षित किया जाए लेकिन उस सुझाव पर प्रशासनिक स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।

    जब तक गांव का पानी सर्विस रोड पर आना नहीं रुकेगा, तब तक यह समस्या बरकरार रहेगी। हालांकि गनीमत यह है कि सर्विस रोड के बनने से यहां लगने वाला जाम खत्म हो गया है। - धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

    खबरें और भी