Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में SIR: 24 जुलाई का काउंडाउन शुरू, अभी भी फॉर्म भर कर कराएं जमा

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:04 PM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से बीएलओ क ...और पढ़ें

    24 जुलाई तक फरीदाबाद के मतदाता फॉर्म भरकर करा सकते हैं जमा।

    24 जुलाई तक फरीदाबाद के मतदाता फॉर्म भरकर करा सकते हैं जमा।

    HighLights

    1. मतदाता सूची पुनरीक्षण के फॉर्म 24 जुलाई तक जमा करें।

    2. 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा।

    3. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को होगा।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाताओं के लिए फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा कराने के अभियान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 24 जुलाई तक मतदाता अपना फॉर्म भर कर बीएलओ के पास अभी भी जमा करा सकते हैं।

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन मतदाताओं से अभी तक बीएलओ संपर्क नहीं कर पाए हैं कि वह जरूर संपर्क करें और फार्म को जमा करा दें।

    24 जुलाई तक ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय रहते फार्म जमा करने से यदि किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी कमी सामने आती है तो उसका समाधान अंतिम तिथि से पहले किया जा सकेगा।

    पृथला विधानसभा क्षेत्र में 82.41% फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

    जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत जमा किए फार्म की प्रतिशत के बारे में जानकारी दी। पृथला विधानसभा क्षेत्र में 82.41 प्रतिशत, एनआइटी फरीदाबाद में 73.01 प्रतिशत, बड़खल में 76.47 प्रतिशत, बल्लभगढ़ में 63.33 प्रतिशत, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 64.21 प्रतिशत तथा तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 75.34 प्रतिशत फॉर्मों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।

    31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जबकि उनका निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन तीन अक्टूबर को किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के वार्ड एक में 1.44 करोड़ से बनेगा नया पार्क, विधायक मूलचंद शर्मा ने किया शिलान्यास