फरीदाबाद में पानी वितरण का नया प्लान, निगम आयुक्त ने गर्मियों के लिए दिए सख्त निर्देश
फरीदाबाद नगर निगम गर्मियों के लिए पानी वितरण में संतुलन स्थापित करेगा। अब कई क्षेत्रों में दिन में एक ही बार पानी की आपूर्ति होगी। आयुक्त ने एसडीओ और ...और पढ़ें
-1775881880131_m.webp)
दिन में एक ही समय क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाएगी। जागरण
HighLights
गर्मियों में पानी वितरण संतुलित करेगा फरीदाबाद नगर निगम।
कई क्षेत्रों में अब दिन में एक ही बार आपूर्ति होगी।
रेनीवेल पानी न मिलने वाले क्षेत्रों में टैंकर से आपूर्ति।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। गर्मियों को देखते हुए नगर निगम में पानी वितरण को लेकर संतुलन बनाने की तैयारी चल रही है। दिन में एक ही समय क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
इसके लिए आयुक्त ने ऐसी कॉलोनियों और सेक्टरों की रिपोर्ट बनाने के लिए एसडीओ और जेई को निर्देश दिया है। इसके साथ उन कॉलोनियों की भी सूची बनाने के लिए कहा है। जहां पर रेनीवेल का पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसी जगहों पर टैंकर के माध्यम से मीठा पानी भिजवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद विकास प्राधिकरण की नई योजना पर काम शुरू, माइक्रो एसटीपी से बुझेगी पार्कों की प्यास
एक सप्ताह के भीतर जेई और एसडीओ को पूरी रिपोर्ट निगम आयुक्त के सामने पेश करना होगा। पार्षदों और विधायकों के दबाव में कई जगह पर बूस्टर से सुबह और शाम पानी सप्लाई किया जाता है। जिसकी वजह से अन्य क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाता है। सदन की बैठक में एनआईटी के पार्षदों ने इस बात को लेकर हंगामा किया था।