फरीदाबाद में कामकाजी माता-पिता को मिलेगी बड़ी राहत, 60 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच होंगे शुरू
फरीदाबाद में कामकाजी अभिभावकों को राहत देने के लिए 60 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच शुरू करने की तैयारी है। ये क्रेच 6 महीने से 6 साल तक के बच्चों को सुरक्षित ...और पढ़ें

फरीदाबाद में कामकाजी अभिभावकों को राहत देने के लिए 60 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच शुरू करने की तैयारी है। इमेज एआई
HighLights
फरीदाबाद में 60 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच शुरू होंगे।
कामकाजी अभिभावकों को बच्चों की देखभाल में मिलेगी राहत।
6 महीने से 6 साल तक के बच्चों को मिलेगी डे-केयर सुविधा।
निभा रजक, फरीदाबाद। जिले के अलग-अलग हिस्सों में 60 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच शुरू करने की तैयारी हैै। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से डिमांड भेज दी गई है। सरकारी आंगनबाड़ी सह क्रेच शुरू होने से नौकरी पेशा वर्ग के अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। वह अपने बच्चों को देखभाल के लिए यहां रख सकते हैं। बीपीएल परिवारों के लिए यह सुविधा निश्शुल्क होगी, जबकि सामान्य वर्ग के परिवारों को निदेशालय द्वारा निर्धारित मामूली राशि चुकानी होगी।
जिसे में बड़ी संख्या में नौकरीपेशा वर्ग के लोग रहते हैं। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण फरीदाबाद को दूसरे प्रदेश से आने वाले लोग रहने के लिए चुनते हैं। ज्यादातर परिवार ऐसे हैं जिनमें माता और पिता दोनों ही दूसरे शहरों में नौकरी करते हैं।
ऐसे में बच्चों की देखभाल बड़ी चुनौती बन रही है। कुछ अभिभावक घरेलू सहायिकाओं की मदद लेते हैं। जो सक्षम नहीं हैं, वह निजी प्ले स्कूलों का सहारा लेते हैं। जहां बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सरकारी आंगनबाड़ी सह क्रेच में छह महीने से छह साल तक के बच्चों के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण डे-केयर सुविधा प्रदान की जाएगी।
1294 आंगनबाड़ी केंद्रों में है पढ़ते हैं तीन लाख से अधिक बच्चे
शहरभर में पहले से 1294 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्र बल्लभगढ़ और ग्रेटर फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इनमें बच्चों की संख्या तीन लाख से अधिक है। इन्हें पढ़ाई के साथ-साथ पोषण भी सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त पहले चरण में दस आंगनबाड़ी सह क्रेच शुरू किए गए हैं। फिलहाल इनमें विभाग की ओर से सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
ग्रेटर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में बनेंगे अधिक क्रेच
अधिकारियों के अनुसार पल्ला, सेहतपुर, एत्मादपुुर, ग्रेटर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 60 स्थानों को चयनित किया गया है। मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को प्रपोजल भेजा गया है। केंद्रों में बच्चों के खेलने, सीखने और आराम करने की समुचित व्यवस्था होगी। प्रशिक्षित कार्यकर्ता बच्चों की नियमित निगरानी करेंगी।
खबरें और भी
नए आंगनबाड़ी कम क्रेच शुरू करने का प्रपोजल महिला एवं बाल विकास निदेशालय को भेज दिया गया है। बजट जारी होने के बाद निर्माण से संंबंधित प्रक्रिया शुरू होगी।
-मीनाक्षी चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में 200 अवैध फार्म हाउसों पर चलेगा बुलडोजर, DTP की कार्रवाई से रईसजादों में खलबली