Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे किनारे 13 एकड़ में बनेगा बड़ा टाउन पार्क, अथॉरिटी से मिली मंजूरी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:53 PM (IST)

    फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड किनारे 12-13 एकड़ में एक टाउन पार्क और हरित पट्टी विकसित की जाएगी। बैठक में जल आपूर्ति, सड़क ढांचा ...और पढ़ें

    शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी अधिकारियों संग बैठक करते हुए। सौ. डीआईपीआरओ

    शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी अधिकारियों संग बैठक करते हुए। सौ. डीआईपीआरओ

    HighLights

    1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे किनारे 12-13 एकड़ में टाउन पार्क।

    2. सेक्टर-59 में हरित पट्टी, ओपन जिम और पौधारोपण कार्य।

    3. जल आपूर्ति, सड़क ढांचा परियोजनाओं की भी हुई समीक्षा।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले में चल विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के लिए शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक हुई।

    मंडलायुक्त संजय जून, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा, एचएसवीपी प्रशासक धीरज और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं, बजटीय प्रविधानों तथा भूमि प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    एक्सप्रेसवे किनारे बनेगा टाउन पार्क

    सेक्टर-59 में प्रस्तावित हरित पट्टी एवं पौधारोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को प्राधिकरण से स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें हरित विकास, प्राकृतिक ट्रेल, ओपन जिम, पार्क तथा पौधारोपण संबंधी कार्य शामिल हैं।

    पहले चरण के लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वित्तीय वार्ता अंतिम चरण में है। नहर के साथ लगने वाले क्षेत्र में पौधारोपण, दीवार तथा अवैध आवाजाही रोकने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।

    एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड किनारे बीपीटीपी पुल से 14-17 रोड तक लगभग 12 से 13 एकड़ क्षेत्र में बड़े टाउन पार्क के विकास की योजना भी प्रस्तुत की गई।

    जल आपूर्ति और सड़क परियोजनाओं की भी हुई समीक्षा

    रेनीवेल एवं बूस्टिंग स्टेशन परियोजनाओं की समीक्षा पर अधिकारियों ने बताया कि 20 एमएलडी क्षमता वाली जल आपूर्ति प्रणाली में वर्तमान में लगभग 15 एमएलडी पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है तथा नई लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है।

    सड़क एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के संबंध में डीएस ढेसी ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट संबंधित कार्यकारी अभियंता कार्यालय को भेजी जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल ठेकेदार के भरोसे रखरखाव नहीं छोड़ा जा सकता।

    5500 शिकायतों में 80 प्रतिशत का हुआ निस्तारण

    एफएमडीए द्वारा प्रस्तुत शिकायत निवारण रिपोर्ट में बताया गया कि विभिन्न विभागों से संबंधित 5500 से अधिक शिकायतों में से लगभग 80 प्रतिशत का निस्तारण किया जा चुका है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।

    खबरें और भी

    सिंचाई विभाग से बुढ़िया नाला से संबंधित लंबित एनओसी, जल निकासी सुधार, जल संरक्षण तथा सरकारी भूमि पर जल निकाय विकसित करने के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। इसके अतिरिक्त दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े संभावित संपर्क मार्गों एवं शहरी पहुंच मार्गों के विकास पर प्रारंभिक स्तर पर चर्चा हुई।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के चलते फरीदाबाद पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, आगरा नहर मार्ग से बचने की अपील