कांवड़ यात्रा के चलते फरीदाबाद पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, आगरा नहर मार्ग से बचने की अपील
फरीदाबाद पुलिस ने कांवड़ यात्रा के कारण आगरा नहर मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद कर दी है और शिवरात्रि तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। ...और पढ़ें

फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी कांवड रूट का मैप, आज प्रेस को जारी किया गया। सौ- पुलिस पीआरओ
HighLights
आगरा नहर मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद की गई।
फरीदाबाद पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।
सेहतपुर, पल्ला, मवई के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने नागरिकों से अपील की है कि शिवरात्रि तक आगरा नहर मार्ग का उपयोग करने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।
पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा का मुख्य मार्ग आगरा नहर के साथ निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के कारण दुर्गा बिल्डर से सोतई पुल तक आगरा नहर के साथ वाले मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और नाकाबंदी कर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इसके बावजूद कुछ वाहन चालक बैरिकेडिंग तक पहुंच रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए
यातायात पुलिस ने नहर पार करने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। सेहतपुर जाने वाले वाहन चालक नया पल्ला पुल का उपयोग करें, जबकि पल्ला और तिलपत की ओर जाने वाले पल्ला पुल से होकर आवागमन करें। वहीं, मवई, धीरज नगर और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले लोग सेक्टर-28/29 पुल का इस्तेमाल करें।
फरीदाबाद पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वर्षा के कारण थमी कांवड़ियों की रफ्तार
सोमवार मंगलवार आधी रात को शुरू हुई वर्षा ने कांवड़ियों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। मंगलवार सुबह भी फरीदाबाद जिले में अलग अलग हिस्सों में वर्षा होती रही। रात को ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में काफी वर्षा हुई।
खबरें और भी
दोपहर में 12 बजे से तीन बजे बदरपुर बार्डर क्षेत्र में वर्षा थी, फिर तीन बजे के बाद यह एनआइटी क्षेत्र में कुछ देर के लिए काफी तेज हुई। वर्षा के चलते कांवड़िये कालिंदी कुंज से पहले ही पक्के टेंट वाले शिविरों में शरण लेकर बैठ गए थे। हालांकि वर्षा से बेपरवाह कुछ कांवड़िए ही आगरा नहर मार्ग पर बढ़ते दिखे।