Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोजाना 40 लाख की वसूली, फिर भी सुविधा नहीं: फरीदाबाद में टोल रोड पर जर्जर सड़कें और गड्ढों से लोग परेशान

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 08:57 AM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद में टोल सड़कों की हालत जर्जर है, विशेषकर बल्लभगढ़-पाली-सोहना रोड पर गड्ढे और जलभराव से वाहन चालक परेशान हैं। प्रतिदिन 40 लाख रुपये से अधिक टो ...और पढ़ें

    टोल रोड पर प्रतिदिन गंदा पानी जमा रहता है सड़क पर। जागरण

    टोल रोड पर प्रतिदिन गंदा पानी जमा रहता है सड़क पर। जागरण

    HighLights

    1. फरीदाबाद टोल सड़कों की हालत जर्जर, वाहन चालक परेशान।

    2. लाखों की टोल वसूली के बावजूद सुविधाएं नहीं मिल रहीं।

    3. बल्लभगढ़-पाली-सोहना रोड पर गड्ढे और गंदा पानी।

    प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। जिले के चारों ओर टोल हैं। चार टोल से रोज करीब 40 लाख रुपये से अधिक की वसूली वाहन चालकों से हो रही है। इसके बावजूद वाहन चालकों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। टोल रोड की हालत खराब है।

    इसलिए गुजरने वाले वाहन चालक अपने आपको ठगा सा महसूस करते हैं। समस्या की ओर नगर निगम, टोल वसूलने वाली कंपनी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बड़ी समस्या बल्लभगढ़-पाली-सोहना टोल रोड पर भी है।

    73497909

    सोहना टोल रोड पर गड्ढे और इनमें भरा हुआ गंदा पानी।  जागरण

    कई जगह सड़क की हालत देखकर लगता है कि सरकारी सिस्टम इतना लचर हो गया है कि आमजन की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। समस्याएं सामने होती हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते। यह सड़क कई जगह से बेहद जर्जर है। गंदा पानी जमा रहता है। किनारे नाला खुला है। अतिक्रमण की भरमार है।

    ऐसे में प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन चालकों का सफर सुगम नहीं रह गया है।

    यहां है सबसे अधिक दिक्कत

    यहां पाली गांव से कुछ पहले मुख्य सड़क पर अक्सर जलभराव रहता है। गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की नाराजगी और उचित कदम उठाए जाने के निर्देश के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है।

    73497928

    सोहना रोड किनारे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा होता है। जागरण

    आए दिन वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस रोड पर लगे टोल से प्रतिदिन 40 हजार वाहन निकलते हैं, जो करीब आठ लाख टोल टैक्स की रोज अदायगी करते हैं। जर्जर सड़क की वजह से सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। इस ओर टोल वसूलने वाली रिलायंस कंपनी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    गांव व कालोनियाें में रहने वाले परेशान

    बल्लभगढ़-सोहना रोड से कई गांव व कालोनियां सीधे रूप से जुड़े हुए हैं। जबकि इस रोड से होकर जाने वाली कालोनियों व सेक्टरों की संख्या दर्जनों में है।

    मुख्य रूप से सेक्टर-24-25, सेक्टर-55, गौंछी, संजय कालोनी, सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र, पाली, पाखल, मोहब्बताबाद, गोढ़डा, पावटा, नंगला गुजरान, कोट, धौज, कुरेशीपुर व आलमपुर के हजारों लोग इस रोड से आवागमन करते हैं।

    पाली गांव के सामने पानी निकासी के इंतजाम नहीं है। इसलिए गंदा पानी सड़क पर ही खड़ा रहता है। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र के सामने सड़क जर्जर है। नंगला गुजरान गांव के पास सड़क खराब है। यहां गंदा पानी हर समय जमा रहता है।

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी रोकने के लिए महिला कर्मियों की तैनाती, बिना फास्टैग लगेगा दोगुना जुर्माना




    समस्या बड़ी है, हम सभी बेहद परेशान हैं। सड़क टूट गई है, गड्ढों से रोज वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। पानी निकासी का इंतजाम करना नगर निगम का काम है।

    -

    सतीश गुप्ता, उद्यमी

    वैसे तो यहां एलिवेटेड सड़क बनाने की योजना है। लेकिन सबसे पहले सड़क की मरम्मत होनी जरूरी है। कई बार मुद्दा उठाया लेकिन अधिकारियों ने समाधान नहीं कराया। इस बारे में टोल प्रबंधन से भी बात हुई थी।

    -

    हरेंद्र भडाना, जिला परिषद सदस्य, वार्ड नंबर एक

    यहां सड़क कई बार बनाई जा चुकी है लेकिन जलभराव की वजह से बार-बार टूट जाती है। जब तक पानी निकासी का इंतजाम नहीं होगा, सड़क बनाने का कोई फायदा नहीं है। इस बारे में नगर निगम व ग्राम पंचायत से भी बात की है।

    -

    बाला कृष्ण, टोल प्रबंधक, रिलायंस कंपनी