यूपी के इस टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी रोकने के लिए महिला कर्मियों की तैनाती, बिना फास्टैग लगेगा दोगुना जुर्माना
इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर बख्तियारपुरा टोल प्लाजा पर 4 फरवरी से टोल वसूली शुरू हो गई है। फास्टैग न होने पर वाहनों को दोगुना टोल देना होगा, जबकि ऑनलाइन ...और पढ़ें
-1772214366217_m.webp)
इटावा- बरेली मार्ग पर बख्तियारपुरा टोल प्लाजा पर टोल काटती नीलम व अंजलि

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण इटावा। इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर बख्तियारपुरा टोल प्लाजा एनएचएआई द्वारा गत चार फरवरी से वाहनों से टोल लिया जा रहा है। वाराणसी की अंशिका इंटरप्राइजेज कंपनी को टोल तीन महीने के लिए ट्रायल पर दिया गया है।
शुरू में टोल लेने के लिए केबिन काउंटर पर युवकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन अब युवतियों को केबिन काउंटर पर लगाया गया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को फास्टटैग न होने पर दो गुना टोल देना होगा।
टोल प्लाजा मैनेजर अनुराग सिंह चौहान ने बताया एनएचएआई की गाइड लाइन के अनुसार चार युवतियों की टोल पर आठ घंटे के लिए तैनाती की गई है। नीलम, अंजलि, रचना, अंजलि निवासी ग्राम खेड़ा हेलू की तैनाती हो गई है। नया टोल चालू होने से लोकल वाहन चालकों द्वारा वाहन निकालने को लेकर गुंडागर्दी, गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग टोल कर्मियों के साथ किया जा रहा था, जिस पर पाबंदी लगेगी।
चार दिन पूर्व ही टोल से फ्री में गाड़ी पास करने को लेकर प्लाजा मैनेजर की ओर से गंगापुरा के एक युवक पर गाली गलौज व मारपीट का मुकदमा थाना चौबिया में पंजीकृत कराया गया था। टोल न देने को लेकर कई लोगों द्वारा गाली गलौज व झगड़ा टोल कर्मियों के साथ किया जा चुका है। जबकि लोकल वाहनों के लिए 340 रुपये का पास बन रहा है। जो एक माह तक मान्य रहेगा।
प्लाजा मैनेजर अनुराग सिंह चौहान टोल पर रहकर इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों व लोकल के वाहन चालकों से अपील कर रहे हैं कि जिनके वाहन में फास्टटैग नहीं है, वह लगवा लें। अन्यथा नगद व ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से टोल ज्यादा लगेगा।
बताया अगर किसी वाहन में फास्टटैग नहीं है तो उसे दोगुना टोल देना पड़ेगा। अगर वह ऑनलाइन या यूपीआई के माध्यम से पेमेंट करता है तो सवा गुना टोल देना पड़ेगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चौपला कट पाइंट के टोल प्लाजा मैनेजर शिशुपाल सिंह ने बताया एक्सप्रेस-वे पर यह व्यवस्था नहीं है। वाहन में फास्ट टैग न होने पर या ब्लाक होने पर जितना टोल फास्ट टैग से लगता है उतना ही पैसा लिया जाता है।