फरीदाबाद में खटारा गाड़ियों पर बड़ा एक्शन! ट्रैफिक पुलिस ने तेज किया अभियान, कट रहे हैं भारी चालान
यातायात पुलिस ने फरीदाबाद में पुराने और प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान तेज किया है, जिसमें हाल ही में 80 वाहन जब्त हुए हैं। यह कार्रवाई वायु ...और पढ़ें
-1782648822124_m.webp)
10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।
HighLights
पुराने वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान।
वायु प्रदूषण और सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम।
10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन जब्त।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने पुराने और प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में 80 ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है, जो निर्धारित आयु सीमा पूरी होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यातायात पुलिस ने 16 जून से 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और शहर के प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की जांच की जा रही है। आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
कुल 270 पुराने और प्रतिबंधित वाहन जब्त किए जा चुके
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस वर्ष जनवरी में पांच, फरवरी में दो, मार्च में 12, अप्रैल में 14, मई में 102 तथा 21 जून तक 119 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। पिछले कुछ दिनों में 80 और वाहनों पर कार्रवाई के साथ वर्ष 2026 में अब तक कुल 270 पुराने और प्रतिबंधित वाहन जब्त किए जा चुके हैं।
ऐसे वाहनों में तकनीकी खराबी की आशंका अधिक रहती है
पुलिस का कहना है कि समय सीमा पूरी कर चुके वाहन अधिक धुआं छोड़ते हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। साथ ही ऐसे वाहनों में तकनीकी खराबी की आशंका अधिक रहती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे वाहनों का संचालन पर्यावरण और आमजन की सुरक्षा, दोनों के लिए नुकसानदायक है।
खबरें और भी
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों का उपयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान पकड़े जाने वाले प्रतिबंधित वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।