फरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर के पास दो ट्रकों की टक्कर, बिजली का खंभा टूटा
फरीदाबाद में बड़खल फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिससे एक बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

बड़खल फ्लाईओवर के पास दो ट्रकों की टक्कर में लाइट का पोल क्षतिग्रस्त हुआ।
HighLights
बड़खल फ्लाईओवर के पास दो ट्रकों की टक्कर।
बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, सड़क पर लगा लंबा जाम।
दोनों घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह दो ट्रकों की आपस में टकरा गए। टक्कर लगने के बाद लाइट के पोल से भी जाकर टकरा गए। जिससे पोल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।
टक्कर में घायल दोनों चालकों को पास में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी हेमंत ने बताया कि एक ट्रक फ्लाईओवर से आ रहा था। जबकि दूसरा सेक्टर-21सी की तरफ से निकल रहा था।

फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही ट्रक सेक्टर-21 की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद दोनों ट्रक में स्ट्रीट लाइट और संकेत लाइट के पोल से जा टकराए।
ट्रक के बाद पास में स्थित मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों ट्रक के ड्राइवर को पास में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया गया।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में प्रतिबंधित मांझे से युवक की गर्दन कटी, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
