विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद SIR: 30 अगस्त तक दावे-आपत्ति दर्ज कराने का मौका, 3 अक्टूबर को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट

Updated: Tue, 18 Aug 2026 06:42 PM (IST)

फरीदाबाद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने और नए नाम जुड़वाने का अवसर है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

फरीदाबाद में 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां।

फरीदाबाद में 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां।

HighLights

  1. 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां और नए पंजीकरण कराएं।

  2. गलती सुधारने के लिए फॉर्म-8 भरें, नाम जुड़वाने को फॉर्म-6।

  3. अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी प्रकाशित।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची का 31 जुलाई को प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। सभी मतदाता सूची को देख कर अपना नाम, पता जांच लें। किसी मतदाता नाम पहले से सूची में दर्ज है और प्रारंभिक सूची में नाम दर्ज नहीं हुआ है और उन्हें बीएलओ की तरफ से नोटिस दिया गया है तो वह 30 अगस्त से पहले संबंधित बीएलओ के पास अपने दावे-आपत्ति दर्ज करवा दें।

इसकी जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि जिन युवाओं की आयु पहली जुलाई-2026 काे 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वह भी 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से फार्म छह भर कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता के नाम, पते और किसी अन्य विवरण में कोई गलती है तो वह फार्म-आठ तथा आवश्यक घोषणा पत्र भर कर उसमें सुधार करवा सकता है।

मतदाता सूची में अपने विवरण की समय से जांच करें

वह मतदाता सूची में अपने विवरण की समय से जांच करें और जरूरी होने पर तय प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने कहा कि यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस मिला है तो वह निर्धारित तारीख पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें। इससे आवेदन का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

सभी नागरिक अपनी मतदाता संबंधी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल तथा हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित बीएलओ, ईआरओ अथवा एईआरओ से संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। तीन अक्टूबर को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सपेरे के घर से 8 सांप बरामद, 7 इंडियन कोबरा शामिल; न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी