विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'प्लेबॉय' जॉब के झांसे में फंसा युवक, हर मीटिंग पर 30 हजार का लालच देकर 89,750 ठगे; मामले की जांच में जुटी पुलिस

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:13 PM (IST)

फरीदाबाद में एक युवक को 'प्ले बॉय' की नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने उससे लगभग 90 हजार रुपये ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. युवक को 'प्ले बॉय' नौकरी का झांसा दिया गया।

  2. साइबर ठगों ने 89,750 रुपये की ठगी की।

  3. पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फेसबुक पर प्ले बॉय की नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 89,750 रुपये ठग लिए।

आरोपितों ने हर मीटिंग के बदले 20 से 30 हजार रुपये कमाने का लालच दिया और रजिस्ट्रेशन से लेकर होटल प्राइवेसी कार्ड व मसाज किट के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा करवाए।

साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई शिकायत

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर क्राइम सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि फेसबुक पर उसे एक अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। इसके बाद वाट्सएप पर बातचीत के दौरान उसे प्ले ब्वाय की नौकरी का ऑफर दिया गया।

हर मीटिंग में 20 से 30 हजार देने का दावा

आरोपितों ने रजिस्ट्रेशन के लिए 1,200 रुपये मांगे और प्रत्येक मीटिंग के बदले 20 से 30 हजार रुपये मिलने का दावा किया। इसके बाद उससे होटल प्राइवेसी कार्ड बनाने के लिए 6,150 रुपये, रूम स्कैनर कार्ड के लिए 6,000 रुपये, मसाज किट किराये पर लेने के लिए 9,000 रुपये और किट खरीदने के नाम पर 18,000 रुपये जमा करवाए गए।

मामले की जांच शुरू

शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़ित से कुल नौ ट्रांजेक्शन में 89,750 रुपये विभिन्न खातों और यूपीआइ के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी उससे पैसे मांगे जाने पर उसे ठगी का संदेह हुआ। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- कस्टम अधिकारी बनकर फरीदाबाद के युवक से दो लाख की ठगी, साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।