इजरायल-ईरान युद्ध: अरब देशों में फंसे भारतीयों के परिजन चिंतित, कारोबार पर भी मंडराया संकट
ईरान पर इजरायल के हमले से अरब देशों में कार्यरत भारतीयों के परिजन चिंतित हैं। फरीदाबाद के उद्यमियों को भी कारोबार पर असर की आशंका है। एक परिवार के सदस ...और पढ़ें
-1772301834805_m.webp)
राज भाटिया। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ईरान पर इजरायल का हमला होने से अरब देशों में कार्यरत भारतीयों के परिजनों को सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। इस युद्ध का असर औद्योगिक नगरी के उद्यमियों व कारोबारियों पर भी पड़ने की आशंका है।
उद्योगपति राज भाटिया के मामा के बेटे अश्वनी भाटिया बहरीन में एक बैंक में बड़े पद पर कार्यरत हैं। अश्वनी भाटिया की श्वेता पत्नी के नाना का कुछ समय पहले निधन हो गया था। अश्वनी परिवार सहित आए हुए थे। इस बीच बैंक में काम होने के चलते अश्वनी बच्चों सहित लौट गए। पर उनकी पत्नी को कुछ दिन बाद जाना था।
तीन बजे की थी फ्लाइट
वहीं, शनिवार दोपहर को ही उनकी तीन बजे की फ्लाइट थी, पर इस दौरान युद्ध छिड़ गया और एयरपोर्ट से उन्हें लौटना पड़ा। इसी तरह से ईसा खान ने बताया कि उनके परिजन अरब देश में भारी वाहन पर चालक हैं। अब उनसे संपर्क भी नहीं हो रहा है। हमें चिंता सताने लगी है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि सब ठीक होगा।
यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष से गाजियाबाद के प्रवासी घबराए, कतर-कुवैत में विस्फोट का धुआं देखकर घरों में बंद
हमारे इकाई में निर्मित दवाएं अरब देशों व अफ्रीकी देशों में जाती हैं। हमें वहां के कारोबारियों ने अग्रिम भुगतान भी कर रखा है। अब माल तैयार करके भेजने की तैयारी थी, पर फिलहाल कनसाइनमेंट रुक जाएंगे। युद्ध का सीधा असर ईंधन पर भी पड़ेगा। अब यह आगे पता चलेगा कि युद्ध कितना लंबा चलता है और इसका कितना व्यापक असर पड़ेगाा। - नवदीप चावला, पूर्व प्रधान, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
युद्ध तो किसी के भी हित में नहीं हैं। शहर के उद्यमी चिंतित हैं। इसका असर तो आने वाले समय में उत्पादन से लेकर कारोबार तक पड़ेगा ही। फिलहाल तो इंतजार करो व देखने वाली स्थिति में हैं। - बीआर भाटिया, पूर्व प्रधान एफआइए
युद्ध से हम सबकी चिंता बढ़ गई है। यह नहीं होना चाहिए था। हमारे स्वजन अरब देश में हैं और उन्होंने निवास से पांच किलोमीटर की दूरी पर एयरबेस स्थित हैं, जहां से धुएं के गुबार दिखाई दिए। फिलहाल तो संपर्क स्थापित हो रहा है और सब ठीक भी है। आगे देखते हैं क्या होता है। ईश्वर से कामना करते हैं सब ठीक ही रहे। - राज भाटिया, उद्योगपति