विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूरजकुंड मेला: बिम्सटेक देशों और थीम स्टेट के कलाकारों का जमावड़ा, रंगारंग कार्यक्रमों से सजेगा मेला

Published: Fri, 10 Jan 2025 11:10 PM (IST)

फरीदाबाद में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार बिम्सटेक देशों पूर्वोत्तर राज्यों मध्य ...और पढ़ें

सात देशों के एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन बिम्सटेक सुरजकुंड मेले से पहली बार जुड़ा है।
सात देशों के एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन बिम्सटेक सुरजकुंड मेले से पहली बार जुड़ा है।

HighLights

  1. मेले में आने के लिए तय की गई शिल्पियों की संख्या
  2. मेला परिसर में तैयारी तेज, सात से 23 फरवरी तक लगेगा मेला

अनिल बेताब, फरीदाबाद। नए वर्ष में सात से 23 फरवरी तक लगने वाले 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार बहुत कुछ नया होगा। बिम्सटेक के कई देशों, पूर्वोत्तर राज्यों के कई जिलों, थीम स्टेट मध्य प्रदेश तथा ओडिशा के कई जिलों के 900 से अधिक कलाकार और 200 से अधिक शिल्पी अपने-अपने क्षेत्रों की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और शिल्प कला के प्रदर्शन से सांस्कृतिक समृद्धि व कला का प्रदर्शन करेंगे।

पर्यटन निगम की ओर से शिल्पियों व कलाकारों की अनुमानित संख्या तय कर दी गई है। पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकारों को दो हिस्सों में आमंत्रित किया जाएगा। पहले सप्ताह में लगभग 150 कलाकार आएंगे। दूसरे सप्ताह में इतनी ही संख्या में आने वाले कलाकार मेले के समापन तक गायन व नृत्य की प्रस्तुति से रंग जमाएंगे।

कलाकार शिल्पी थीम स्टेट
200 50 मध्य प्रदेश
200 50 ओडिशा
100 60 बिम्सटेक
300 60 पूर्वोत्तर राज्य

पहली बार जुड़ रहा है बिम्सटेक

हरियाणा पर्यटन निगम ने इस बार के मेले के लिए सात देशों के एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन बिम्सटेक को पहली बार प्रमुख रूप से जोड़ा है। बिम्सटेक से जुडे बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड हैं। पहले मेले से पार्टनर कंट्री के रूप में एक देश को जोड़ा जाता था। अब इन सभी देशों के कलाकार मुख्य चौपाल पर प्रस्तुति देंगे। इनके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल आठ राज्य असम, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की मेले में सांस्कृतिक भागीदारी रहेगी।

सभी देशों, राज्यों के कलाकारों और शिल्पियों की संख्या तय की जा रहा है। फिर भी मेले से जुड़े देश और राज्य कलाकारों की संख्या अपनी सुविधा अनुसार घटा-बढ़ा सकते हैं। मेले को विस्तार देते हए परिसर में अब 1300 हट बनाई गई हैं। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। हर थीम स्टेट को फूूड कोर्ट में भी जगह दी जाएगी। - यूएस भारद्वाज, नोडल अधिकारी, सूरजकुंड मेला

तीन चौपाल पर होंगे कार्यक्रम

पहली चौपाल: वीआइपी गेट के पास

दूसरी चौपाल: दिल्ली गेट के पास

तीसरी चौपाल: छत्तीसगढ़ गेट, मनोरंजन पार्क के पास -फूड कोर्ट- फरीदाबाद गेट के पास

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में डकैती में शामिल आरोपी से मुठभेड़, एक गिरफ्तार...दूसरा फरार; किसान के घर की थी लाखों की लूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।