Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरीदाबाद में डकैती में शामिल आरोपी से मुठभेड़, एक गिरफ्तार...दूसरा फरार; किसान के घर की थी लाखों की लूट

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 05:06 PM (GMT+05:30)

    Faridabad Robbery फरीदाबाद के करनेरा गांव में डकैती के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस ...और पढ़ें

    Faridabad Crime: फरीदाबाद में डकैती के आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़। फाइल फोटो
    Faridabad Crime: फरीदाबाद में डकैती के आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़। फाइल फोटो

    HighLights

    1. करनेरा गांव में किसान के घर डकैती में शामिल आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
    2. नचौली गांव में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार।

    प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। करनेरा गांव में किसान के घर डकैती में शामिल एक आरोपित को क्राइम ब्रांच की टीम ने बृहस्पतिवार आधी रात के बाद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली आरोपित के सीधे पैर के आर-पार निकल गई। घायल को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मुठभेड़ नचौली गांव के रेलवे पुल के पास हुई थी। मौके से उसका दूसरा साथी भाग गया। कोहरा होने की वजह से पुलिस उसका अधिक दूर तक पीछा नहीं कर पाई। थाना भूपानी में आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

    अब क्राइम ब्रांच (Faridabad Crime Branch) की दो टीमें फरार आरोपित की तलाश में उत्तर प्रदेश के विभिन्न संदिग्ध जगह छापेमारी कर रही हैं। पकड़े गए आरोपित का नाम विनीत कुमार उर्फ पप्पू है। वह मेरठ के रामनगर का रहने वाला है। उस पर उत्तर प्रदेश में पांच मामले लूट व अन्य अपराध के दर्ज हैं।

    यहां सेक्टर-58 थाने में करनेरा गांव में हुई डकैती में भी शामिल था। पुलिस (Faridabad Police) ने उससे बाइक, पिस्तौल, तीन कारतूस, 50 हजार रुपये, सोने की चेन बरामद की है। डकैती में शामिल उसका साथी का नाम वीरेंद्र उर्फ काका है।

    खबरें और भी

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के आसपास के क्षेत्र का वह मोस्ट वांटेड बदमाश है। उस पर 7-8 लूट, मारपीट, जानलेवा हमला करने सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश हत्या के मामले में 10 साल की सजा भी काट चुका है।

    पुलिस को मिली थी सूचना

    क्राइम ब्रांच एवीटीएस को सूचना मिली थी कि करनेरा डकैती के मामले में दो आरोपित फरीदाबाद आ रहे हैं। वह नचाैली गांव की ओर से आधी रात के बाद आएंगे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर तैनात हो गई। सामने से आ रहे बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाए बदमाश भागने लगे।

    पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। बचाव के लिए पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली विनीत कुमार के पैर में लगी। गोली पैर को चीरते हुए निकल गई। वह गिर गया। उसका दूसरा साथी कोहरे का फायदा उठाकर भाग गया।

    डकैती में गिरफ्तार हो चुके हैं चार आरोपित

    तीन जनवरी को करनेरा गांव में हुई डकैती में आरोपित सोनू, बबलू, राहुल और आकाश को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोनू सेक्टर-56, बबलू नंगला और राहुल हापुड़ और आकाश सेक्टर-62 में रहता है।

    सोनू ने करनेरा गांव में रहने वाले किसान नवीन त्यागी के यहां पेंट का काम किया था। नवीन ने सिकरौना गांव के ठेकेदार को पूरे घर में पेंट करने का काम दिया था। डकैती के मास्टर माइंड सोनू पर चेन स्नेचिंग के चार मामले मामले दर्ज हैं। घटना में शामिल बबलू हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: Bulldozer Action: फरीदाबाद में फिर गरजा बुलडोजर, एक्शन से व्यापारियों में मचा हड़कंप; SDO ने दी चेतावनी