Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 07:25 AM (IST)

    टक्कर इतनी तेज थी बाइक काफी दूर जाकर गिरी। इस टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां निति ...और पढ़ें

    Faridabad Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
    Faridabad Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-17 के पास आगरा नहर के किनारे बाइक पर जा रहे दो युवकों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से घायल दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

    उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुमित कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-आठ निजी अस्पताल में नौकरी करता है। सुमित के अनुसार बुधवार को वह अपने दोस्त नितिन के साथ केटीएम बाइक पर सेक्टर-17 में आगरा नहर के साथ बनी सड़क पर जा रहे थे।

    तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी बाइक काफी दूर जाकर गिरी। इस टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।