Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad News: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, होटल से लेता था हर महीने 5 हजार

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 04:47 PM (IST)

    फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस अड्डा चौकी के पास एक होटल से मंथली लेने वाले एएसआई जयवीर सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार ...और पढ़ें

    रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार। जागरण फोटो
    रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार। जागरण फोटो

    HighLights

    1. बल्लभगढ़ में एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
    2. एक होटल से हर महीने लेता था पांच हजार रुपये।
    3. महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी शिकायत।

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। फरीदाबाद में बल्लभगढ़ बस अड्डा चौकी के अंतर्गत एक होटल से मंथली लेने वाले एएसआई जयवीर सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

    जांच में पता चला कि वह हर महीने पांच हजार रुपये होटल चलाने वाली महिला से मंथली लेता था लेकिन, अब उसने यह मंथली सात हजार रुपये कर दी। इससे महिला परेशान हो गई और ब्यूरो को शिकायत दी।

    एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी कर पकड़ा

    एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी कर एएसआई को धर दबोचा। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 में रहने वाली एक महिला ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि वह बल्लभगढ़ में महाराजा गेस्ट हाउस चलाती है। बस अड्डा चौकी से एक एएसआई उनके पास आया। उसने कहा कि यदि गेस्ट हाउस चलाना है तो हर महीने पांच हजार रुपये देने होंगे।

    होटल से हर महीने लेता था पांच हजार रुपये

    बताया कि डर की वजह से महिला हर महीने उसे मंथली देती रही। मंथली की रकम बढ़ाने पर महिला ने उसे गेस्ट हाउस बुला लिया। वहीं, पर ब्यूरो की टीम भी थी। जैसे ही महिला ने एएसआई को पैसे दिए तभी टीम ने उसे पकड़ लिया।

    यह भी पढे़ं- शराब घोटाला मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दे दी खास छूट